क्या चेहरे पर फिटकरी लगानी चाहिए? यहां जानिए Fitkari का त्वचा पर क्या होता है असर

Fitkari For Face: फिटकरी का तरह-तरह के घरेलू उपायों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह चेहरे पर किस तरह लगाई जाती है और क्या इसे चेहरे पर लगाना सचमुच फायदेमंद है, आप भी जान लीजिए.

Fitkari For Face

Fitkari Ke Fayde: चेहरे पर फिटकरी लगाने पर क्या होता है, जानिए यहां. Image Credit - Instagram

Alum For Face: भारतीय रसोई में फिटकरी रखी हुई मिल ही जाती है. फिटकरी (Fitkari) का इस्तेमाल आपने आमतौर पर दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया होगा. इसे गर्म पानी में डालकर कुल्ला करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, फिटकरी के फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. फिटकरी को आजकल स्किन केयर में भी खूब इस्तेमाल किया जाने लगा है. फिटकरी पौटेशियम एलुमिनियम सल्फेट से बनी होती है जिसे इसके एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिजेंट गुणों के लिए जाना जाता है. इसे त्वचा पर सही तरह से लगाया जाए तो यह स्किन की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को दूर कर सकता है. ऐसे में फिटकरी को चेहरे पर लगाया तो जा सकता है लेकिन किस तरह से लगाना है यह जानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदे | Benefits Of Fitkari On Face

  • फिटकरी लगाने पर दाग-धब्बे (Dark Spots) कम होते हैं.
  • झाइयों (Pigmentation) को हल्का करने में फिटकरी के फायदे नजर आते हैं.
  • फिटकरी के एंटीबैक्टीरियल गुणों के चलते इससे एक्ने की दिक्कत कम हो जाती है.
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाली फिटकरी पिंपल्स को तेजी से कम करती है.
  • त्वचा के बंद पोर्स को कम करने में फिटकरी का असर नजर आता है.
  • इसे चेहरे पर लगाने से स्किन को ब्राइटनिंग गुण मिलते हैं.
  • इससे स्किन का टेक्सचर बेहतर होने में भी मदद मिलती है.
  • फिटकरी के स्किन पर सूदिंग इफेक्ट्स पड़ते हैं जिससे खुजली या इरिटेशन जैसी परेशानी नहीं होती है.

चेहरे पर कैसे लगाएं फिटकरी (How To Apply Fitkari On Face)

विज्ञापन

चेहरे पर फिटकरी लगाने का एक तरीका है कि इसका पाउडर बनाया जाए और फिर उसमें सादा पानी या फिर गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लिया जाए . इस तरह फिटकरी को हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर लगा सकते हैं.

फिटकरी से स्पॉट ट्रीट कर सकते हैं धब्बे

विज्ञापन

अगर चेहरे पर कहीं धब्बे नजर आने लगे हैं तो इन धब्बों को दूर करने के लिए इन्हें फिटकरी से स्पॉट ट्रीट कर सकते हैं. इसके लिए किसी कटोरी या छोटी प्लेट में थोड़ा सा पानी लें और उसपर फिटकरी को घिसना शुरू कर दें. इस तरह फिटकरी को घिसने पर उसका पेस्ट तैयार होगा जिसे धब्बों पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. रोजाना इस्तेमाल करने पर धब्बे कम होना शुरू हो जाएंगे.

फिटकरी लगाने से पहले करें ये काम

विज्ञापन

चेहरे पर फिटकरी लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो फिटकरी को त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. पैच टेस्ट करने के लिए हथेली के पिछले हिस्से पर फिटकरी के पेस्ट (Fitkari Paste) को लगाकर एक से डेढ़ घंटे तक रखें. अगर त्वचा पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं हो रहा है या त्वचा लाल नहीं हो रही है तो इसका मतलब है कि फिटकरी को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा, सूखी त्वचा पर फिटकरी लगाने के बजाय चेहरे को गीला करने के बाद फिटकरी का इस्तेमाल करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ