महंगे फेस पैक छोड़िए! जावेद हबीब ने जानिए केले के छिलके से निखार पाने का आसान तरीका

Banana Peel: जब भी आप केले खाएं तो इसके छिलके बिल्कुल न फेंके, क्योंकि जावेद हबीब का कहना है कि इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है. बेहतर रिजल्ट के लिए के पानी पीना और हेल्दी स्किन केयर रूटीन अपनाना उतना ही जरूरी है. 

Banana Peel Uses

केले के छिलके लगाने से क्या होता है? Image Credit- Chatgpt

Banana Peel Uses: महंगी स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेस पैक का इस्तेमाल करने के बजाय कई लोग होम रेमेडीज पर भरोसा करते हैं. ऐसे ही एक आसान और किफायती ब्यूटी टिप के बारे में मशहूर हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया है. उन्होंने ये नुस्खा अपने इंस्टाग्राम की एक वीडियो में साझा किया है. बता दें, केले का छिलका स्किन की देखभाल में फायदेमंद हो सकता है और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद मिल सकती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

केले के छिलके लगाने से क्या होता है?

केले के छिलके में विटामिन ए और ई के साथ-साथ पोटैशियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये स्किन को मॉइस्चराइज रखने और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं.

चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें.
  • फिर केले का छिलका लें और उसके अंदर वाले सफेद हिस्से को चेहरे पर 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें.
  • इसके बाद 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें. 
  • इसे हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

चेहरे पर लगाने से क्या मिल सकता है फायदा? 

  • इससे ड्राई स्किन को हल्का मॉइस्चर मिल सकता है, जिसे दूध के साथ मिलाकर लगाया जाएगा तो ज्यादा फायदा मिल सकता है. 
  • चेहरा फ्रेश और मुलायम महसूस हो सकता है, क्योंकि इससे स्किन की नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है. 
  • चेहरा का ग्लो बढ़ाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें, शहद से चेहरे का रूखापन बिल्कुल खत्म हो जाएगा. 

किन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले हाथ के अंदरूनी हिस्से पर पैच टेस्ट करें. 
  • अगर चेहरे पर कटे, छिले या इन्फेक्शन वाली जगह पर केले का छिलका न लगाएं.
  • अगर लगाने के बाद खुजली, जलन या लालिमा बढ़ जाए तो तुरंत धो लें और इस्तेमाल बंद कर दें. 
  • किसी गंभीर स्किन प्रॉब्लम, एलर्जी या लगातार पिंपल्स की समस्या होने पर पहले एक्सपर्ट से बात करें.

इसे भी पढ़ें- सीलिंग फैन कम हवा दे रहा है? नया फैन खरीदने से पहले ट्राई करें ये 5 हैक्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ