सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए गर्म पानी में मिलाकर पी लें यह चीज, 10 मिनट में दिखने लगेगा असर

Warm Water Benefits: अगर आप भी सुबह-सुबह कब्ज से परेशान रहते हैं और पेट साफ होने में दिक्कत आती है तो यहां जानिए किस तरह गर्म पानी पीने पर पेट साफ होता है और मलत्याग करने में आसानी होती है.

pet saaf karne ke liye garam pani
1 / 7
pet saaf karne ke liye garam pani

Warm Water In Morning: सुबह के समय आसानी से फ्रेश ना हो पाना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं. सुबह पाचन तंत्र धीमा होने पर व्यक्ति को मलत्याग करने में परेशानी आती है. व्यक्ति देर तक टॉयलेट सीट पर बैठा रहता है तब भी पेट ठीक तरह से खाली नहीं हो पाता है. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. सुबह के समय गर्म पानी में यहां बताई चीज मिलाकर पी ली जाए तो आसानी से पेट खाली होने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

गुनगुनी पानी और अरंडी का तेल

गुनगुनी पानी और अरंडी का तेल 2 / 7

अगर सुबह सही तरह से पेट साफ नहीं होता है तो एक गिलास गर्म पानी में अरंडी का तेल मिलाकर पिया जा सकता है. एक छोटा चम्मच ही अरंडी का तेल लिया जा सकता है. यह आंतों में जमा सख्त मैल को निकाल देता है.

विज्ञापन

गर्म पानी और नींबू-शहद

गर्म पानी और नींबू-शहद 3 / 7

एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं और हल्का टहल लें. 10 से 15 मिनट में यह मिश्रण अपना असर दिखाता है और पेट साफ करने में मदद करता है.

गुनगुना पानी और इसबगोल

गुनगुना पानी और इसबगोल 4 / 7

सुबह की शुरुआत इसबगोल और गर्म पानी के साथ भी की जा सकती है. एक गिलास गुनगुने पानी या फिर दूध में इसबगोल डालकर पीने पर यह मलत्याग करने में मदद करता है.

विज्ञापन

गर्म पानी और त्रिफला

गर्म पानी और त्रिफला 5 / 7

सुबह खाली पेट एक चम्मच त्रिफला पाउडर खाकर ऊपर से एक गिलास पानी पी लें. यह आंतों की गंदगी को ढीला करता है जिससे सुबह पेट जल्दी साफ होता है.

जीरा और सौंफ

जीरा और सौंफ 6 / 7

रात में एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच सौंफ के दानों को भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करने के बाद पी लें.

विज्ञापन

गर्म पानी पीने के बाद करें यह काम

गर्म पानी पीने के बाद करें यह काम 7 / 7

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के बात 5 से 10 मिनट वॉक करें या फिर जमीन पर स्क्वैट पॉजीशन यानी मलासन में बैठें. इस तरह कब्ज दूर होती है और मलत्याग करना आसान हो जाता है. यह भी पढ़ें - मौसम बदलते ही छाने लगी है उदासी? कहीं मानसून ब्लूज के शिकार तो नहीं हो गए आप अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन