---विज्ञापन---

Tulsi Plant: सूखी हुई तुलसी को हरा भरा कैसे करें? जानिए सर्दियों में पानी डालने से पहले मिट्टी में कौन-सी सफेद चीज डालनी चाहिए

Winter Care For Tulsi Plant: इस मौसम में तुलसी के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है. अगर ध्यान ना दिया जाए तो इसके पत्ते सूख जाते हैं और तुलसी का सूख जाना अशुभ माना जाता है. इसलिए इसकी सही देखभाल करना जरूरी है. 

---विज्ञापन---

Tulsi Plant Keep Green: यह मौसम तुलसी पौधे के लिए मुश्किल होता है. ध्यान ना देने पर पौधा खराब हो जाता है और पत्ते सूखने लगते हैं. साथ ही, कई परेशानियां भी सामने आने लग जाती हैं जैसे- पत्ते गिरने लगते हैं, ग्रोथ रुक जाती है और तुलसी खराब हो जाती है, आदि. इसलिए पौधे में सिर्फ पानी डालना काफी नहीं होगा. आप सूखी तुलसी को हरा-भरा करने के लिए पानी डालने से पहले मिट्टी में हमारी बताई गई सफेद चीज डालें. आप एप्सम साल्ट (Epsom Salt) या चूने जैसी सफेद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो जड़ों को मजबूत करने का काम करेगी. आइए इस लेख में तुलसी की देखभाल करने का सही तरीका जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- वाइट बाल किसकी कमी से आते हैं? यहां जानिए कम उम्र में बालों के सफेद होने का मुख्य कारण क्या है

---विज्ञापन---

तुलसी के पौधे को हरा-भरा करने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि तुलसी का पौधा हरा-भरा और लंबे समय तक जीवित रहे, तो मंजरी को हटा देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मंजरी पर फल या बीज की संख्या बढ़ने से पौधे की उम्र कम हो जाती है. साथ ही, मंजरी तोड़ने से पौधे की ग्रोथ एनर्जी बरकरार रहती है.  

तुलसी को सूखने से बचाने के लिए क्या करें?

आप तुलसी के पौधे में एप्सम साल्ट (Epsom Salt) या चूना डाल सकते हैं. इससे ना सिर्फ मिट्टी को सही पोषण मिलेगा, बल्कि पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी. बस आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चूना गोबर या खाद के साथ इसलिए किया जाए. इससे पौधे को जाड़ों में कोई नुकसान नहीं होगा और ग्रोथ अच्छी होगी. 

---विज्ञापन---

कैसे इस्तेमाल करें चूना पाउडर? 

  • बुवाई करने से पहले करें- मिट्टी तैयार करते वक्त चूना पाउडर डालना अच्छा माना जाता है. आपको चूना पाउडर मिट्टी में अच्छी तरह मिलाकर ऊपरी 6 इंच तक डाल दें. 
  • छिड़काव करें- आपको चूने को पानी में डालकर घोल तैयार करना होगा और पत्तियों पर स्प्रे करना है. यह कीटों और फंगस से बचाने में मदद करता है. 

तुलसी के पौधे की देखभाल करने के टिप्स 

  • तुलसी की पत्तियों को तोड़ते रहें, क्योंकि ऐसा करने से इसकी झाड़ीदार वृद्धि होती है. 
  • पौधे की मिट्टी को लगातार नम रखें और धूप और गर्मी के अनुसार हर 1-2 दिन में पानी दें.
  • पौधे को प्रतिदिन 6 घंटे धूप में रखें और उसके बाद अंदर खुले में रखें. 
  • तुलसी को जगह चाहिए तो कभी भी इसे बंद कमरे या छोटी जगह पर ना रखें.

इसे भी पढ़ें- लहसुन के पानी में ये चीज मिलाने से नहीं होगा कैंसर, आयुर्वेदाचार्य मनीष जी ने बताया हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीका

---विज्ञापन---

First published on: Dec 23, 2025 11:16 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola