Monsoon Baby Care Tips: मानसून में तापमान बदलता है और हवा में ह्यूमिडिटी आ जाती है जिस कारण इस मौसम में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसीलिए इस मौसम में खासतौर से बच्चे की सही देखरेख करना जरूरी है. बच्चे को इस मौसम में कैसे कपड़े पहनाने चाहिए, बच्चों का कमरा कैसा होना चाहिए और बच्चे के शरीर को कैसे साफ रखें यह पता होना जरूरी है. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बच्चे की सही देखरेख कर सकते हैं जिससे बच्चा मौसमी दिक्कतों की चपेट में ना आने से बचता है.
यह भी पढ़ें – सुपर जीनियस बच्चों में होती हैं ये 5 आदतें, अपने “आइंस्टीन” को पहचानें इस तरह
कैसे रखें मानसून में बच्चे का ख्याल
- घर में नमी ना रहने दें. घर को हमेशा सूखा रखें और साफ रखें. बच्चे के कमरे में प्रोपर वेंटिलेशन का ख्याल रखें.
- बच्चे को आप रोजाना नहला सकते हैं. इससे बच्चे का शरीर साफ रहता है. बच्चे को गर्म रखें लेकिन उसे ब्रीदेबल कपड़े पहनाएं जिससे शरीर पर हवा लगती रहे.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप बच्चे को बहुत ज्यादा कपड़े ना पहनाएं. बच्चे को मोटे कपड़े पहनाने से बचें क्योंकि पसीना आने से बच्चे के शरीर पर रैशेज हो सकते हैं.
- बच्चे को मच्छर ना काटें इसके लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. मच्छरदानी से अन्य कीड़े भी बच्चे के आस-पास नहीं आ सकेंगे.
- बाहर बच्चे का ध्यान रखने के लिए भीड़ से बचें. नवजात बच्चे को भीड़ वाली जगह लेकर जाने के बजाय घर पर ही मिलने वालों को बुला लें.
बच्चे के शरीर को कैसे रखें साफ
बच्चे के शरीर को साफ करने के लिए उसे अच्छे से नहलाएं. बच्चे के अंडरआर्म्स, जननांग, गर्दन और शरीर के अन्य फोल्ड्स को अच्छे से साफ करें. इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे के शरीर पर नमी ना जमी रहे. बच्चे को मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे स्किन रैशेज से बचे रहे.
मां को भी रखना होगा अपना ख्याल
बच्चे की सेहत अच्छी रहे इसके लिए मां को भी अपना ख्याल रखना होगा. नवजात बच्चे मां के दूध पर ही निर्भर करते हैं. इसीलिए मां को संक्रमित पानी पीने से बचना चाहिए. साफ पानी या पानी को गर्म करके पिएं जिससे मां मौसमी इंफेक्शंस से बचें और बच्चा भी इफेंक्शंस की चपेट में आने से बचा रहे.
बच्चे में इन लक्षणों का रखें ध्यान
अगर बच्चे को बुखार आ जाए, खांसी होने लगे या शरीर पर रैशेज दिखने लगें तो अपने पीडियाट्रिशियन की सलाह लें.
यह भी पढ़ें – मच्छर सबसे ज्यादा किन लोगों को काटते हैं? कहीं आप भी तो मच्छर का पहला शिकार नहीं हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
6 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
14 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
16 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines