सुपर जीनियस बच्चों में होती हैं ये 5 आदतें, अपने "आइंस्टीन" को पहचानें इस तरह

Genius Child: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका बच्चा जीनियस है या नहीं, और अगर है तो यह कैसे पता चलता है? सुपर इंटेलिजेंट बच्चों की क्या पहचान होती है जानिए यहां. बच्चों की आदतें और शौक ही उनकी समझदारी बयां कर देते हैं.

Highly Intelligent Child
1 / 7
Highly Intelligent Child

Intelligence Signs In Children: बच्चों की समझदारी परीक्षा के नंबरों से नहीं बल्कि उसकी काबिलियत और तेज दिमाग से पता चलती है. जीवन के हर पहलू में बच्चा किस तरह की प्रतिक्रियाएं देता है, किस तरह सिचुएशन हैंडल करता है और कैसे हल निकाल लेता है. यह चीजें बताती हैं कि बच्चा कितना समझदार है. ऐसे में चलिए जानते हैं वो कौन से संकेत हैं जिनसे पता चलता है कि बच्चा असल में सुपर इंटेलिजेंट या कहें जीनियस है.

विज्ञापन

सवाल पूछना

सवाल पूछना 2 / 7

समझदारी की एक बहुत बड़ी पहचान होती है जिज्ञासा. जो बच्चे जिज्ञासु होते हैं, बहुत सवाल करते हैं और कुछ जानने या नया सीखने में हिचकिचाते नहीं हैं इंटेलिजेंट कहे जाते हैं.

विज्ञापन

किताबें पढ़ने का शौकीन

किताबें पढ़ने का शौकीन 3 / 7

स्कूली किताबें पढ़ने से अलग बच्चों में किताबें पढ़ने का शौक होना उनकी इंटेलिजेंस को दर्शाता है. बच्चों की इस पढ़ने की आदत से उनकी भाषा सुधरती है, कल्पनाशक्ति बेहतर होती है और सोचने की क्षमता बढ़ती है.

म्यूजिक इंस्ट्रुमेंट सीखना

म्यूजिक इंस्ट्रुमेंट सीखना 4 / 7

म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट सीखना बच्चों में इमोशनल इंटेलिजेंस को बढ़ाता है. यूनिवर्सिटी ऑफ वर्माउंट मेडिकल स्कूल की रिसर्च के मुताबिक जो बच्चे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट सीखते हैं वे अपने इमोशंस और एंजाइटी को बेहतर तरह से कंट्रोल कर पाते हैं.

विज्ञापन

नाश्ता स्किप ना करना

नाश्ता स्किप ना करना 5 / 7

कार्डिफ यूनिवर्सिटी, यूके की रिसर्च के मुताबिक 9 साल के वे बच्चे जो अपना ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करते हैं वे अकेडमिक टेस्ट में ज्यादा स्कोर करते हैं.

बात करने के शौकीन

बात करने के शौकीन 6 / 7

हाई IQ वाले लोगों के लिए काम करने वाली ऑर्गेनाइजेशन Mensa के मुताबिक, जो बच्चे ज्यादा बात करते हैं अपने लिए अलग रूल्स बनाते हैं और अपने आस-पास के लोगों के साथ खेलना पसंद नहीं करते हैं. यह सुपीरियल इंटेलिजेंस का साइन होता है.

विज्ञापन

हर बच्चा है अलग

हर बच्चा है अलग 7 / 7

ये कुछ साइन हैं जो इंटेलिजेंस का प्रतीक हो सकते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि हर बच्चा अलग होता है और उसकी प्रतिभा अलग हो सकती है. यह भी पढ़ें - बच्चा बात नहीं माने तो क्या करना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चे से कैसें करें डील

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन