Hartalika Teej Ke Liye Styling Tips: हरतालिका तीज पर महिलाएं खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं. लेकिन हर बार नई साड़ी खरीदना जरूरी नहीं है और कई बार मार्केट जाने का टाइम नहीं मिल पाता. अगर आपके वार्डरोब में कोई पुरानी साड़ी रखी है तो उसे थोड़े से ट्विस्ट के साथ बिल्कुल नए अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है. बस आपको सही सही ब्लाउज, ज्वेलरी और ड्रेपिंग स्टाइल पर ध्यान देना होगा, ताकि पुरानी साड़ी को भी नया और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है. आप इस लेख में बताए गए तरीकों से साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
पुरानी साड़ी कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनना
पुरानी साड़ी को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका है उसके साथ अलग रंग का ब्लाउज पहनना. अगर साड़ी हल्के रंग की है तो उसके साथ कंट्रास्ट शेड का ब्लाउज चुन सकती हैं. यानी अपने घर में मौजूद दूसरी साड़ी का ब्लाउज लिया जा सकता है. वहीं, गहरे रंग की साड़ी के साथ पेस्टल या गोल्डन ब्लाउज अच्छा लगेगा. आप चाहें तो ट्रेंडी नेकलाइन या स्लीव डिजाइन वाला ब्लाउज भी चुन सकती हैं.
बेल्ट का करें इस्तेमाल
अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी को थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो कमर पर एक खूबसूरत साड़ी बेल्ट लगा सकती हैं. ट्रेडिशनल डिजाइन वाली बेल्ट तीज के मौके पर काफी सुंदर लगेगी. इससे साड़ी की ड्रेपिंग भी अच्छी तरह बनी रहती है और कमर की शेप भी उभरकर आती है. आप किसी सूट की बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपका लुक थोड़ा नया लगेगा और आपका पति इंप्रेस हो जाएगा.
पल्लू ड्रेपिंग का स्टाइल बदलना
साड़ी का लुक काफी हद तक उसके पल्लू की ड्रेपिंग पर डिपेंड करता है. इस बार पल्लू को हमेशा की तरह पहनने के बजाय ओपन पल्लू, गुजराती स्टाइल या प्लेटेड पल्लू ट्राई कर सकती हैं. इससे वही पुरानी साड़ी बिल्कुल अलग नजर आएगी. इस बार आप दूसरी तरफ पल्लू ड्रेपिंग करने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे लुक अलग मिल सकता है.
स्टेटमेंट ज्वेलरी आएगी काम
तीज के मौके पर ज्वेलरी आपके पूरे लुक को खास बना सकती है. पुरानी साड़ी के साथ हैवी झुमके, चोकर, रानी हार या ट्रेडिशनल नेकलेस पहन सकती हैं. अगर साड़ी सिंपल है तो स्टेटमेंट ज्वेलरी को अपने लुक का सेंटर पॉइंट बनाएं. वरना इस बार बार कुछ अलग वियर कर सकती हैं जैसे अगर आप नेकलेस नहीं पहनती हैं तो इस बार ट्राई करें. इससे आपका लुक कुछ अलग लगेगा.
कमरबंद या कमर बेल्ट ट्राई करना
अगर साड़ी का डिजाइन बहुत सिंपल है तो कमरबंद पहनकर इसे रॉयल लुक दिया जा सकता है. खासकर सिल्क, बनारसी या कॉटन साड़ी के साथ ट्रेडिशनल कमरबंद काफी खूबसूरत लगता है. यह आपका पुराना रखा होगा, वरना अगर आपके घर में कोई बड़ा है तो उनसे मांग कर इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आपका लुक बहुत अच्छा लगेगा और कमरबंद से साड़ी नई भी लग सकती है.
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर इस बार कुछ अलग करें, चॉकलेट से बनाएं बप्पा की खूबसूरत इको-फ्रेंडली मूर्ति
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
7 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
9 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
9 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
10 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
11 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
11 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
14 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
15 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
16 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines