Storing Tips: मटर को 1 महीने तक कैसे स्टोर करें? यहां जानिए मटर के दाने को फ्रेश रखने के आसान तरीके

Matar Storing Tips: मटर का सीजन जा रहा है, ऐसे में अगर आप चाहें तो इसके दाने फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. दाने मुलायम रखने के लिए आपको इस लेख में बताए गए टिप्स फॉलो करना चाहिए. 

Matar Storing Tips

मटर को 1 महीने तक कैसे स्टोर करें? Image Credit- Shutterstock

Matar Ko Store Kaise Kare: सर्दियों में मटर बहुत ही ज्यादा खाए जाते हैं. हर रोज लोग इसका सेवन करते हैं और तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं. मटर का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसलिए ज्यादातर लोगों का पूरे साल खाने का मन करता है. हालांकि, अब मटर का सीजन जा रहा है, ऐसे में अगर चाहें तो इसे स्टोर करके रख सकते हैं. खास बात यह है कि आप मटर के दाने को एक महीने तक आराम से रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि मटर के दाने कई बार सख्त हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कोशिश करें इस्तेमाल करने से पहले हल्का गर्म कर लें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मटर स्टोर करने के हैक्स | How to Store Peas In Fridge 

फ्रीजर में मटर स्टोर करें

यह तरीका सबसे आसान है और इस्तेमाल किया जाता है. इस हैक से आप आसानी से मटर को स्टोर कर सकते हैं. 

क्या करें? 

  • सबसे पहले फ्रेश और हरी मटर लें और उसके छिलके उतारें.
    अब मटर को साफ पानी से 3 बार धोएं और बर्तन में पानी उबालकर मटर को 2 मिनट तक उबालें.
    इसके बाद तुरंत मटर को ठंडे पानी में डाल दें. फिर पानी में से निकालकर मटर सुखा लें. 
    अब मटर को एयरटाइट पाउच या डिब्बे में भर दें और फ्रीजर में रखें.
  • इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि मटर बिल्कुल भी गीले नहीं होने चाहिए. 

बिना फ्रिज के मटर कैसे करें स्टोर?

बिना फ्रिज के भी मटर के दाने स्टोर किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे बताए गए टिप्स फॉलो करने होंगे. 

विज्ञापन

क्या करें? 

  • सबसे पहले मटर को छीलकर धो लें और फिर कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें. 
  • सूखी मटर को कपड़े की थैली या ढक्कन वाले डिब्बे में रखें. इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें. 

कपड़े या टिश्यू का करें इस्तेमाल

  • मटर को स्टोर करने से पहले आप दाने कपड़े या टिश्यू में लपेटकर स्टोर करें.
  • ऐसा करने से मटर का पानी अच्छी तरह से सुख जाएगा और यह खराब नहीं होगा.
  • इसके लिए आप मटर को सूखे कपड़े या टिश्यू पेपर में लपेटें और फिर डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें.

इसे भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, सभी स्वाद लेकर खाएंगे यह दानेदार और खुशबू वाला हलवा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ