बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, सभी स्वाद लेकर खाएंगे यह दानेदार और खुशबू वाला हलवा

Besan Halwa Recipe: बसंत पंचमी पर पीले मीठे पकवान बनाने की परंपरा होती है. ऐसे में आप भी पंचमी के इस शुभ दिन पर घर में बेसन का हलवा बना सकते हैं. यह हलवा बनाने में बेहद आसान है और खाने में स्वादिष्ट भी है.

Besan Halwa

बसंत पंचमी पर भोग और प्रसाद के लिए इस तरह बनाएं बेसन का हलवा.

Basant Panchami Dishes: इस साल 23 जनवरी, शुक्रवार यानी आज बसंत पंचमी मनाई जा रही है. यह दिन बसंत ऋतु के आगमन और मां सरस्वती के प्राकट्य के अवसर पर मनाया जाता है. इस दिन पीले पकवान बनाने का विशेष महत्व होता है. नाश्ते से लेकर डिनर तक में पीली चीजें खाने की कोशिश की जाती है. वहीं, मां सरस्वती के भोग (Ma Saraswati Bhog) में और पूजा के बाद प्रसाद में भी सभी को बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) दिया जा सकता है. ऐसे में आप भी जान लीजिए घर पर किस तरह तैयार की जाती है यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी. बस कुछ ही इंग्रीडिएंट्स के साथ सिंपल से स्टेप्स में आप बसंत पंचमी पर खुशबूदार और दानेदार बेसन का हलवा तैयार कर सकेंगे.

विज्ञापन

बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी | Besan Halwa Recipe

बेसन- 1 कप

विज्ञापन

घी – ½ कप

चीनी – ¾ कप (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)

विज्ञापन

पानी या दूध- 2 कप (दूध के इस्तेमाल से हलवा ज्यादा क्रीमी बनता है)

इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच

विज्ञापन

सूखे मेवे: काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)

विधि –

विज्ञापन
  • सबसे पहले मीठा पानी तैयार करें. इसके लिए चीनी को पानी या दूध में डालकर पका लें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें. इसमें आपको ज्यादा उबाल लाने की जरूरत नहीं है.
  • अगले स्टेप में बेसन को भूनें. तरी वाली कड़ाही में ही घी को गर्म कर लें. अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
  • बेसन जब पकने लगे और इसका रंग भूरा हो जाए तो इसमें से खुशबू आने लगेगी, इस स्टेप में आंच तेज ना करें नहीं तो बेसन जल सकता है.
  • पानी या घी वाली चाशनी डालकर बेसन को पकाएं. इससे बेसन में चीनी अच्छे से घुल जाएगी. बेसन को पकाकर अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें ना बनें.

गाढ़ा हो जाने के बाद बेसन में इलायची का पाउडर और सूखे मेवे डाल लें. बस परोसने के लिए तैयार है आपका स्वादिष्ट, खुशबूदार और दानेदार बेसन का हलवा. इसे पूजा में भोग चढ़ाने के लिए, प्रसाद के लिए, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए या घर में ही खाने के लिए जरूर बनाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ