हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Storing Tips: प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? किचन में स्टोर करते वक्त इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल

Onion Storage Tips: अगर किचन में रखी प्याज एक हफ्ते के अंदर अंकुरित हो जाती है तो आपको इस लेख में बताए गए हैक की मदद से प्याज को रखना चाहिए. यकीनन आपका प्याज का स्टॉक महीनों तक चलेगा.

विज्ञापन
प्याज स्टोर करने के हैक- Image Credit- News24

Pyaj Ko Store Karne Ke Tips: किचन में प्याज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. इसलिए इसे ढेर सारा खरीदकर रख लिया जाता है, खासतौर से सर्दियों में. इस मौसम में प्याज के खराब होने का डर कम होता है, लेकिन कई बार कुछ ही दिनों में प्याज अंकुरित होने लगती है या सड़ने की बदबू आने लगती है. हालांकि, अंकुर निकलने के बाद प्याज का स्वाद बिल्कुल बदल जाता है और वह खाने लायक नहीं रहता. ऐसे में जरूरी है कि प्याज को सही तरीके से स्टोर किया जाए, ताकि लंबे वक्त तक इसे किचन में आसानी से रखा जा सके. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे हैक बता रहे हैं जिनकी मदद से प्याज को सही तरह से स्टोर किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 महीना सिगरेट ना पीएं तो क्या होगा? शरीर में होने वाले इन बदलावों को देखकर दंग रह जाएंगे!

प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं?  

  • प्याज अंकुरित नमी की वजह से होती है. इसलिए इसे नमी से बचाना जरूरी है. इसके लिए सूखा अखबार या पेपर बैग सबसे अच्छा माना जाता है. आप प्याज को एक-एक करके अखबार में लपेट सकते हैं या फिर सभी प्याज को पेपर बैग में रख सकते हैं. इससे प्याज के आसपास की नमी खत्म हो जाती है. नमी कम होने की वजह से प्याज जल्दी खराब नहीं होते और उनमें अंकुर निकलने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है. 
  • प्याज को बंद जगह पर रखने से वो अंकुरित हो जाती है. इसलिए इसे स्टोर करने के लिए कभी भी बंद डिब्बे या प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से हवा पास नहीं हो पाती और अंदर नमी पैदा हो जाती है, जिससे प्याज अंकुरित होने लगते हैं. प्याज रखने के लिए जालीदार टोकरी या बांस की टोकरी सबसे बेहतर होती है. इसके साथ आप नीम के पत्ते भी रख सकते हैं. नीम की पत्तियों से प्याज एकदम फ्रेश रहेगी और बदबू भी नहीं आएगी. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • प्याज को स्टोर करते वक्त कभी भी गीली चीज का इस्तेमाल ना करें.  
  • प्याज को हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें. 
  • प्याज को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि ठंडक की वजह से उनमें अंकुर जल्दी निकल सकते हैं. 
  • प्याज को किसी दूसरी चीज या आलू के एक साथ ना रखें. ऐसा करने से आलू से निकलने वाली गैस प्याज को जल्दी खराब कर देती है. 
  • प्याज को धूप में सुखाकर भी स्टोर किया जा सकता है. ऐसा करने से प्याज लंबे वक्त तक खराब नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें- Dinner Recipe: डिनर में ढाबा स्टाइल दाल मखनी कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों को डालने से आएगा एकदम देसी स्वाद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola