बारिश में बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Arbi Ke Patte: अगर आप बारिश के मौसम में कुछ नया, पारंपरिक और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं तो अरबी के पत्तों के पतोड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. यह रेसिपी बनाने में आसान है और घर के सभी लोगों को पसंद आएगी.

arbi ke patte ke patode recipe

अरबी के पत्तों के पतोड़े

Patode Recipe: बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. अगर आप हर बार पकौड़े या समोसे बनाकर बोर हो गए हैं तो इस बार अरबी के पत्तों के पतोड़े जरूर ट्राई करें. यह उत्तर भारत, खासकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की पारंपरिक डिश है, जो अपने अनोखे स्वाद और मसालेदार फ्लेवर के लिए जानी जाती है. आप इसे कई तरह से बना सकते है, लेकिन बेस्ट रहेगा कि आप बेसन और पत्तों को मसाला लगाकर भाप में पकाएं. लाल मिर्च का पेस्ट लगाकर कुरकुरा फ्राई करें. इसे बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है, जिसकी रेसिपी हम आपको साथ साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

अरबी के पत्तों के पतोड़े

सामग्री

  • 10 बड़े- अरबी के पत्ते
  • 2 कप- बेसन
  • 2 बड़े चम्मच- चावल का आटा (वैकल्पिक)
  • 1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच- अजवाइन
  • 2 छोटे चम्मच- अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • स्वादानुसार- नमक
  • आवश्यकतानुसार- पानी
  • तलने या तवे पर सेंकने के लिए थोड़ा-सा तेल

विधि

  • एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, अजवाइन, अमचूर, गुड़ और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और बिना गुठली वाला घोल तैयार करें.
  • अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अगर बीच की डंडी मोटी हो तो उसे हल्का चाकू से हटा दें ताकि रोल बनाना आसान हो जाए.
  • एक बड़ा पत्ता फैलाकर उस पर बेसन का मिश्रण अच्छी तरह लगाएं. उसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें और फिर बेसन लगाएं. इसी तरह 5 पत्तों की परत बनाएं. अब किनारों को मोड़ते हुए कसकर रोल बना लें और बाकी पत्तों के ऐसे ही रोल बना लें.
  • अब तैयार रोल को स्टीमर या इडली कुकर में 25 मिनट तक भाप में पकाएं. पकने के बाद इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने पर रोल को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें. अब तवे पर थोड़ा-सा तेल डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • गरमा-गरम पतोड़ को हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें. बारिश के मौसम में अदरक वाली चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें- आखिर पुराने मकानों में दो पल्लों वाले दरवाजे ही क्यों होते थे? जानिए इनकी दिलचस्प राज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ