Dhaniya Storing Tips: भारतीय रसोई में कुछ हो ना हो धनिया (Coriander) तो होता ही है. धनिया जिस सब्जी में डलता है उसका स्वाद कई गुना तक बढ़ा देता है. लेकिन, अक्सर ही धनिया को लेकर एक आम दिक्कत आती है, वो यह कि धनिया घर लाने के 2 से 3 दिनों में ही सूखने लगता है या गलकर और सड़कर खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी धनिया को कई दिनों तक ताजा रखना चाहते हैं लेकिन धनिया को किस तरह रखना चाहिए यह नहीं जानते हैं तो शेफ कबीर चुघ के बताए टिप्स आपके काम आ सकते हैं. शेफ (Chef) कबीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि किस तरह घर पर धनिया को फ्रिज में या फ्रिज के बाहर स्टोर किया जा सकता है. कबीर के बताए तरीके से धनिया लंबे समय तक ताजा और हरा-भरा रह सकता है. आप भी बिना देरी किए आजमाकर देख लीजिए शेफ के बताए ये हैक्स.
यह भी पढ़ें- Pickle Storing Tips: जल्दी खराब हो जाता है अचार? ये 5 चीजें करें इस्तेमाल, सालभर रहेगा एकदम फ्रेश
धनिया को लंबे समय तक कैसे रखें ताजा
फ्रिज के अंदर – शेफ ने बताया है कि फ्रिज के अंदर धनिया को सही तरह से रखने के लिए इसमें जरूरी मॉइस्चर बनाए रखना जरूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर ही फ्रिज (Fridge) में चीजें ठंडक के कारण सूखने लगती हैं. वहीं, बहुत से लोगों को लगता है कि नमी धनिया को खराब कर सकती है. शेफ का कहना है कि बहुत ज्यादा नमी धनिया को खराब जरूर करती है लेकिन नमी अगर पर्याप्त मात्रा में हो तो धनिया को ताजा बनाए रखती है. आपको करना यह है कि एक पेपर टावल लेना है और उसमें धनिया रखकर उसपर थोड़ा पानी मारकर उसे इस पेपर टावल या टिशू पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखना है. इससे धनिया लंबे समय तक ताजा रहता है.
फ्रिज के बाहर – अगर आप फ्रिज के बाहर किचन में धनिया को ताजा रखना चाहते हैं तो उसके लिए एक गिलास में पानी भरकर इसमें धनिया की डंडियों को डुबोकर फिर रख सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आपके किचन में जरूरत से ज्यादा गर्मी ना हो. इसीलिए धनिया को गैस-स्टोव के बिल्कुल पास रखने से परहेज करें. धनिया पर थोड़ी बहुत धूप पड़े इसीलिए इसे खिड़की के पास रखा जा सकता है.
रेस्टोरेंट्स या क्लाउड किचन के लोग धनिया कैसे स्टोर करें
शेफ कबीर की सलाह है कि रेस्टोरेंट्स और क्लाउड किचन बेहद गर्म होते हैं और इसीलिए जिन लोगों के किचन में बहुत ज्यादा गर्मी होती है उन्हें फ्रिज के अंदर धनिया को पेपर टावल में लपेटकर रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें – दूध में हरी मिर्च डालकर दही जमाने का चल रहा है ट्रेंड, जानें आसान और परफेक्ट तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines