Pickle Storing Tips: जल्दी खराब हो जाता है अचार? ये 5 चीजें करें इस्तेमाल, सालभर रहेगा एकदम फ्रेश

Achar Storage Tips: इस मौसम में अचार ज्यादा मात्रा में बनाकर रख लेते हैं. लेकिन कई बार नमी, गलत स्टोरेज या गलत सामग्री की वजह से अचार वक्त से पहले खराब हो जाता है. ऐसे में इस लेख में बताए गए आसान टिप्स अचार की लाइफ बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

how to store fresh pickles long

अचार को फ्रेश रखने के टिप्स- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Core Ingredients for Pickle: अचार ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि थाली का एक हिस्सा भी है. इसे गर्मागरम पराठों से लेकर दाल-चावल तक, लगभग सभी चीजों के साथ सर्व किया जाता है. इसमें कोई शक नहीं है कि एक चम्मच अचार खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है. हालांकि, बहुत बार ऐसा होता है कि अचार कुछ ही हफ्तों में खराब होने लगता है. इसमें से फंगस की बदबू आने लगती है, तेल का रंग बदलने लगता है या स्वाद थोड़ा बदलने लगता है. ऐसा अक्सर गलत तरह से रखने या गलत चीजों का इस्तेमाल करने की वजह से होता है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका अचार पूरे साल एकदम फ्रेश रहे तो ये 5 चीजें जरूर इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- छोटा 1 BHK भी लगेगा लग्जरी, 99% लोग नहीं जानते ये होम डेकोर टिप्स, घर के लिए साबित होंगे गेमचेंजर

विज्ञापन

अचार में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें | Achar Mein Kya Kya Dalta Hai

सरसों का तेल- अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. इसका एंटी-फंगल गुण अचार को खराब नहीं होने देगा. बस अचार डालने से पहले इसे हल्का गर्म करके ठंडा कर लें.
सेंधा नमक- यह नमक नमी सोख लेता है और अचार में फंगस लगने नहीं देता. इसलिए अचार बनाते वक्त इसका इस्तेमाल करें, क्योंकि यह नमक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है.
हींग- अचार बनाते वक्त हींग का भी इस्तेमाल करें. इससे अचार में फंगस नहीं लगेगा और बदबू भी नहीं आएगी. इसे तेल में हल्का भूनकर अचार में मिलाने से असर दोगुना हो जाएगा.
हल्दी- हल्दी न सिर्फ रंग और स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण अचार को खराब होने से बचाते हैं. अचार में अच्छी क्वालिटी की हल्दी डालें. इससे अचार का कलर अच्छा होगा और यह खराब नहीं होगा.
राई- आप राई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. राई अचार का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसे फ्रेश भी रखेगा. बस आपको एक चम्मच से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है.

अचार कैसे करें स्टोर?

अचार को स्टोर करने के लिए जरूरी है कि सही कंटेनर का चुनाव किया जाए. आप अचार के लिए हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार का इस्तेमाल करें. इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाकर बिल्कुल नमी रहित बनाएं. अचार भरने के बाद जार को 5 दिन धूप में रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ