Besan Insects: बारिश का मौसम अच्छा तो लगता है लेकिन ये अपने साथ सबसे बड़ा चैलेंज लेकर आता है किचन में रखे सूखे सामान को संभालकर रखना. खासतौर पर बेसन क्योंकि यह थोड़ी-सी नमी मिलने पर ही खराब होने लगता है और उसमें घुन या कीड़े पड़ जाते हैं. कई बार लोगों की छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पूरा बेसन खराब हो जाता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप बेसन को कीड़े लगने से खराब होने से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – मिलावटी दूध और शुद्ध दूध की पहचान कैसे करें? FSSAI से जानिए मिल्क में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च का कैसे चलेगा पता
बरसात में बेसन को कीड़ों से बचाना
बेसन को खुले पैकेट या फिर ढीले डिब्बे में रखने की वजह से उसमें बहुत जल्दी नमी पहुंच जाती है. इसलिए बेसन को स्टोर करने के लिए अच्छी क्वालिटी का एयरटाइट कंटेनर ही इस्तेमाल करें. ऐसा करने से बेसन तक हवा और नमी नहीं पहुंच पाती है जिससे बेसन लंबे समय तक फ्रेश रहता है.
तेजपत्ता आ सकता है काम
जिस डिब्बे में आप बेसन को स्टोर कर रहे हैं, उसमें 2 से 3 सूखे तेजपत्ता (Bay Leaves) डाल दीजिए. ऐसा करने से तेजपत्ते की तेज खुशबू से कीड़े और घुन दूर रहते हैं. ध्यान रखें कि आप समय-समय पर बेसन के डिब्बे में पड़े तेजपत्ते बदल दें.
बेसन रखने की जगह भी है जरूरी
बेसन को कभी भी गैस, सिंक या खिड़की के पास न रखें क्योंकि यहां पर मौजूद नमी और भाप के कारण बेसन खराब हो सकता है. बेसन को रखने के लिए हमेशा ठंडी, सूखी और कम नमी वाली जगह चुनें. बेसन को सही जगह पर स्टोर न करने से वो खराब हो सकता है.
गीला चम्मच कर सकता है बेसन खराब
लोगों की सबसे बड़ी गलती होती है कि वो बेसन को निकालते समय गीले चम्मच का इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसा करने से चम्मच पर लगी हुई नमी पूरे बेसन के डिब्बे में फैल जाती है. इसलिए हमेशा बेसन को निकालने के लिए साफ और पूरी तरह सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
जरूरत जितना ही बेसन खरीदें
अगर आपके यहां बेसन का कम इस्तेमाल होता है, तो ज्यादा मात्रा में बेसन न खरीदें. क्योंकि जो बेसन लंबे समय तक बिना इस्तेमाल हुए पड़ा रहता है, उसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हमेशा बेसन खरीदते समय छोटा पैकेट ही खरीदें.
बेसन खराब होने के शुरुआती संकेत पहचानें
बेसन खराब होने की सही समय पर पहचान करना भी बहुत जरूरी है. अगर बेसन खराब हो गया हो तो उसका रंग बदल जाएगा, उससे अजीब गंध आने लगेगी या फिर छोटे कीड़े या घुन दिखने लगेंगे. ऐसे बेसन को तुरंत हटा दें और उसका इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें – घर में ब्रेड नहीं है फिर भी बनाएं इतना क्रिस्पी रोल कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
12 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
16 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
20 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines