How To Stop White Hair: ऐसे कई कारण हैं जो बालों के समय से पहले सफेद होने की वजह बनते हैं. बालों की सही तरह से देखरेख ना करने के अलावा बालों पर केमिकल के इस्तेमाल या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते बाल असमय ही सफेद होना शरू हो जाते हैं. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट किया है और बताया है अगर 1-2 बाल सफेद (White Hair) होने लगे हैं तो किस तरह पूरे बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए ये 3 तरीके आपके भी काम आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – चीनी को कीड़ों से बचाने के लिए डिब्बे में रख दें यह चीज, स्वाद पर नहीं पड़ेगा असर
किस तरह रुकेगा सफेद बालों का बढ़ना
खाएं एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन
अगर आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर फूड्स शामिल करना शुरू कर दीजिए. फूड्स जैसे बेरीज, सूखे मेवे, पालक और अंडे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं और आपके हेयर कलर को सफेद होने से बचाए रखते हैं.
यूवी प्रोटेक्शन वाला सीरम
बालों पर यूवी प्रोटेक्शन वाला सीरम लगाना शुरू कीजिए. यूवी प्रोटेक्शन वाले सीरम से बाल सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज से बचते हैं. अगर आपका सन एक्सपोजर हाई है तो धूप आपके बालों के प्रोटीन को डैमेज कर सकती है जिससे सफेद बाल तेजी से पनप सकते हैं.
अनहेल्दी हैबिट्स को छोड़ना
धूम्रपान यानी स्मोकिंग ऑक्सीडेटिव डैमेज को बढ़ाते हैं. इससे बाल और ज्यादा सफेद हो सकते हैं. धूम्रपान छोड़ने पर आपको बालों में असल अंतर नजर आने लगता है.
अगर कुछ भी हेल्प ना करे तो क्या करें
डॉ. जुश्या सरीन का कहना है कि अगर बालों को सफेद होने से रोकने में कोई तरीका काम ना आए तो आप अपने बालों को रंगने के लिए अमोनिया फ्री सेफ हेयर कलर करवा सकते हैं. इसके अलावा, अपने वाइट बालों को एंब्रेस भी कर सकते हैं.
क्यों होने लगते हैं बाल सफेद
- शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर बाल सफेद हो सकते हैं
- बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने पर बाल सफेद हो जाते हैं
- सफेद बालों का कारण स्मोकिंग और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी होता है
- जेनेटिक्स के चलते भी बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं
- किसी मेडिकल कंडीशन के कारण बालों की रंगत समय से पहले सफेद हो सकती है.
यह भी पढ़ें – मखाना कौन नहीं खा सकता है? यहां जानिए किन 5 लोगों को Makhana खाने पर हो सकता है नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines