मखाना कौन नहीं खा सकता है? यहां जानिए किन 5 लोगों को Makhana खाने पर हो सकता है नुकसान

Makhana Side Effects: ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए मखाना खाना नुकसानदायक भी हो सकता है. यहां जानिए किन लोगों को मखाना के सेवन से बचना चाहिए या कम सेवन करना चाहिए.

Makhana Khane ke nuksan
1 / 7
Makhana Khane ke nuksan

Who Should Avoid Makhana: सेहत के लिए मखाना एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. लेकिन, हर चीज हर व्यक्ति के लिए अच्छी ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें मखाना खाने पर फायदा मिलने के बजाय नुकसान झेलना पड़ सकता है. मखाना कुछ लोगों में पाचन संबंधी दिक्कतों, एलर्जी और ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें मखाना (Fox Nuts) खाने से परहेज की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

पेट की दिक्कतों में

पेट की दिक्कतों में 2 / 7

मखाना में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. ऐसे में जिन लोगों को पेट की दिक्कतें हैं उन्हें मखाना खाने पर पेट फूलने से लेकर गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं. इसीलिए जरूरत से ज्यादा मखाना खाने से परहेज करना जरूरी है.

विज्ञापन

जिनका लो ब्लड प्रेशर हो

जिनका लो ब्लड प्रेशर हो 3 / 7

मखाना खाने पर ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. लेकिन, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लेवल पहले से ही कम है उन्हें मखाना खाने पर दिक्कत हो सकती है. इसीलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए.

किडनी की दिक्कतों में

किडनी की दिक्कतों में 4 / 7

मखाना में पौटेशियम और फॉस्फोरस होता है. ये दोनों ऐसे खनिज हैं जिनका सेवन किडनी के मरीजों को बेहद सावधानी से करना चाहिए. ऐसे में किडनी की दिक्कतें हैं तो ज्यादा मखाना खाने से बचने में ही समझदारी होती है.

विज्ञापन

जिन्हें एलर्जी जल्दी होती है

जिन्हें एलर्जी जल्दी होती है 5 / 7

मखाना सेंसिटिव स्किन वालों में एलर्जिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है. इसीलिए जिन लोगों को आसानी से एलर्जी हो जाती है उन्हें मखाने के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए.

अगर वजन घटाना चाहते हैं

अगर वजन घटाना चाहते हैं 6 / 7

मखाना एक लौ कैलोरी स्नैक है जो वजन कम करने में मदद करता है. लेकिन, अक्सर ही वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग मखाना जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं. ऐसा करने से वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है.

विज्ञापन

कैसे खाना चाहिए मखाना

कैसे खाना चाहिए मखाना 7 / 7

अगर आपको यहां बताई दिक्कतें हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही मखाना खाना चाहिए. इससे सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है. यह भी पढ़ें - रोजाना प्रोटीन बार खाने पर क्या होता है? शरीर में इन 5 बदलावों का कारण बनते हैं Protein Bars

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन