Home Remedies: घर में आने लगे हैं बरसाती कीड़े? इन आसान टिप्स से तुरंत कर सकते हैं सफाया

Home Remedies Of Rainy Insect: बरसात होते ही घर में कीड़े आना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इन कीड़ों से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के तरीके तलाश रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप घर पर मौजूद सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Home Remedies Of Rainy Insect

नीम की पत्तियां या तेल का करें इस्तेमाल. Image Credit- News24

Barsat Mein Kide Kaise Kam Kare: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं अपने साथ कई तरह के कीड़े-मकोड़ों को भी घर तक ले आता है. ध्यान न देने पर चींटियां, मच्छर, मक्खियां, कॉकरोच, दीमक और छोटे-छोटे उड़ने वाले कीड़े नमी बढ़ने की वजह से तेजी से पनपने लगते हैं. ऐसे में हर बार केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी इन कीड़ों को काफी हद तक दूर रखा जा सकता है. इन चीजों का इस्तेमाल करने के बजाय आप घर को साफ रखें. चेक करें कि कहीं पानी तो नहीं भर गया है, क्योंकि घर में पानी भरने की वजह से भी ऐसा हो जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नीम की पत्तियां या तेल का करें इस्तेमाल

नीम की खुशबू कई तरह के कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. आप घर के कोनों में नीम की सूखी पत्तियां रख सकते हैं और पीछे के पानी में कुछ बूंदें नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप खिड़कियों और दरवाजों के आसपास भी नीम के तेल का हल्का छिड़काव कर सकते हैं.

कपूर का इस्तेमाल करें

कपूर की बदबू मच्छरों और कई छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. आप शाम के वक्त कमरे में कपूर जला सकते हैं और अलमारी और स्टोर रूम में कपूर की टिकिया रख सकते हैं. इसे जलाया जा सकता है या तेल में भिगोकर रखा जा सकता है.

विज्ञापन

सिरका और नींबू का घोल आएगा काम

सफेद सिरका और नींबू का मिश्रण घर की सफाई के साथ-साथ कीड़ों को दूर रखने में भी मददगार हो सकता है. आप बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर थोड़ा सा नींबू मिलाकर किचन स्लैब, सिंक और खिड़कियों के आसपास स्प्रे कर सकते हैं.

सफाई करना रहेगा बेस्ट

आप इन चीजों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ घर को साफ रख सकते हैं. बारिश में कई बार घर के कुछ हिस्सों में पानी भर जाता है, जिसकी वजह से मच्छर पैदा होने लगते हैं. अगर कहीं नमी रहती है तो इसे सूखाने का भी खास ख्याल रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ