उबालने के बाद कैसे पहचानें अंडा फ्रेश है? जानिए खराब अंडे की पहचान करने के आसान टिप्स

Fake Vs Real Egg: कई बार अंडे की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए आप उबालने के बाद इसकी खुशबू, जर्दी और सफेद हिस्से को देखकर पता लगा सकते हैं कि यह फ्रेश नहीं है. इसमें मिलावट की गई है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

Fake Vs Real Egg

अंडे की पहचान कैसे करें? Image Credit- Freepik

Egg Identify: गर्मी हो या सर्दी… हर रोज अंडे खाने चाहिए, क्योंकि इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसलिए कुछ लोग अंडा नाश्ते में जरूर खाते हैं और अपनी डाइट का अहम हिस्सा मानते हैं. इसकी वजह से अंडे की डिमांड हमेशा मार्केट में रहती है. कुछ लोग डिमांड पूरी करने के लिए अंडे में भी मिलावट करते हैं. हालांकि, गर्मी की वजह से कुछ अंडे वैसे ही खराब हो जाते हैं, जिसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप अंडा उबालकर खाते हैं तो आपको ये टिप्स पता होना चाहिए ताकि अंदर से खराब हो चुके अंडे की पहचान की जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप खराब अंडे की पहचान कैसे कर सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

उबालने के बाद अंडे की पहचान कैसे करें? 

अंडा फ्रेश है या नहीं, इस बात का पता उबालने के बाद भी लगाया जा सकता है. अगर अंडे उबालने के बाद छिलका मुश्किल से उतर रहा है तो यह खराब हो सकता है. अंडा जब पुराना हो जाता है तो छिलका अंडे पर चिपक जाता है. उबालने के बाद यह आसानी से नहीं उतरता, हालांकि कई बार सही तरह से उबालने के वजह से भी ऐसा होता है.  

अंडे की जर्दी और सफेदी को कर सकते हैं चेक 

इसके लिए अंडे को बीच में से दो हिस्से करें. फिर फ्रेश अंडा की जर्दी थोड़ी सख्त होती है और गोल शेप में बिखरी हुई नजर आती है. साथ ही, इसका सफेद हिस्सा अच्छी तरह सेट रहता है और अगर यह खराब होती है तो जर्दी का रंग थोड़ा अलग नजर आएगा. सफेद हिस्सा रबड़ जैसा दिखेगा, जिसका स्वाद बहुत ही खराब होगा. 

विज्ञापन

स्मेल अलग लगे तो न खाएं

अगर आपको अंडे की स्मेल अलग लग रही है या इसका टेक्सचर अजीब है तो इसका सेवन बिल्कुल न करें. कई बार केमिकल की मदद से अंडे को पकाया जाता है या फ्रेश रखने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अंडे को अच्छी जगह से ही खरीदें और इस्तेमाल करें.

छिलके से करें टेस्ट

असली अंडे का छिलका थोड़ा नाजुक होता है और इसके अंदर एक पतली झिल्ली होती है. इसलिए अंडे को हिलाने के बाद अंदर से पानी जैसी आवाज आए तो समझ लेना चाहिए कि अंडा खराब हो चुका है. अगर उबालने के बाद अंडे के छिलके उतारते वक्त भारीपन महसूस हो तो इसमें प्लास्टिक या केमिकल का यूज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ