कूलर के पानी में पनप रहे हैं डेंगू के मच्छर? मिनटों में ऐसे करें अच्छे से सफाई
कूलर के पानी में मच्छरों को पनपने देना सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम वक्त रहते जान लें कि आखिर कैसे हम सही तरीके कूलर को साफ कर सकते है.

देश में मौसम का मिजाज अजीब से हो गया है, कभी बारिश होने लगती है, तो कभी इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है कि सहा नहीं जाता है. ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कूलर के साथ एक दिक्कत यह आती है कि उसके टैंक में मौजूद पानी के अंदर मच्छर पनपने लगते हैं, जिस कारण डेंगू आदि बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है.
कितने दिन में बदलना चाहिए कूलर का पानी?
2 / 8बेहतर और सेहतमंद हवा के लिए जरूरी है कि कूलर के पानी को हर 3 से 5 दिन में बदलते रहना चाहिए. अगर आप कूलर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो 2-3 दिन में पानी को जरूर बदले.
कैसे करें कूलर का ठीक से साफ?
3 / 8कूलर को साफ करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ चीजों का पालन करें और स्टेप्स को फॉलो करें. तभी जाकर आप ठीक ढंग से कूलर को साफ कर सकेंगे और डेंगू के मच्छरों को पनप से रोक सकेंगे.
कूलर को अच्छे से बंद करें
4 / 8जब आप कूलर को साफ करने के लिए तैयार हो जाए, तो सबसे पहले उसे ठीक से बंद कर दें. ताकि कोई इलेक्ट्रिकल रिस्क न हो. अब अंदर रुका हुई पानी को अच्छे से निकाल लें.
टैंक को अच्छे से धोएं
5 / 8पानी निकालने के बाद टैंक को गर्म पानी और हल्के डिटर्जेंट या साबुन से अच्छी तरह धोएं. जरूरी है कि टैंक की चारों दीवारों को अच्छे से धोएं, ताकि धूल, मिट्टी और चिकनाई भी साफ हो जाए. ऐसा करने से अंदर के सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं और शुद्ध हवा लेने में आसानी होती है.
ब्रश का करें इस्तेमाल
6 / 8टैंक के कोनों में हाथ या कपड़ा न जाए, तो आप ब्रश का इस्तेमाल करें. क्योंकि हल्की गंदगी भी पूरी मेहनत खराब कर सकती है और मच्छरों को पनपने का मौका दे सकती है. आपको शायद जानकारी नहीं हो, लेकिन ऐसे ही कोनों में मच्छर अपना लार्वा छिपा देते हैं, इसलिए साफ करना जरूरी है.
सफाई के दौरान इन चीजों को भी करें इस्तेमाल
7 / 8टैंक को ज्यादा सुरक्षित बनाए रखने के लिए नीम के पत्तों का पानी या डेटॉल का हल्का घोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल होता है, जबकि डिटॉल जर्म्स और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है.
सफाई के बाद ये काम भी करें
8 / 8अक्सर लोग सफाई के तुरंत बाद पानी भर देते हैं, हालांकि, अगर आपके क्षेत्र में धूप निकली हुई है, तो कुछ देर के लिए कूलर का वहीं रख दें. धूप की गर्मी से कूलर सूखेगा, तो अन्य बैक्टीरिया भी मर जाएंगे. (Image:AI) यह भी पढ़ें: मानसून में घूमने का मजा लेना चाहते हैं? पूर्वी भारत की इन 5 शानदार डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर