Pigeon Home Remedies: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह बालकनी खोलते ही आपको कबूतरों का झुंड, कोने में तिनके, AC के ऊपर गंदगी और कबूतरों की बीट दिखती है? आप बार-बार बालकनी की सफाई करके थक चुके हैं, लेकिन कबूतर बार-बार वापस आ जाते हैं. दरअसल, कबूतर एक बार किसी जगह को सुरक्षित मान लें तो बार-बार वहीं लौटकर घोंसला बनाने की कोशिश करते हैं जो लोगों के लिए परेशानी का विषय हो सकता है. ऐसे में कबूतरों को सिर्फ भगाना ही काफी नहीं है बल्कि जिस जगह वो घोंसला बना रहे हैं उसे उनके लिए अनुपयुक्त बनाना जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही तरीके जिन्हें अपनाकर आप कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए इस समस्या को हल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – टॉयलेट में कॉफी पाउडर डालने पर क्या होता है? आप भी जान लीजिए यह दमदार हैक
कबूतर बार-बार आपकी बालकनी में क्यों आते हैं?
कबूतरों को ऐसी जगह अपने घोंसले के लिए अच्छी लगती है, जहां पर बारिश, तेज धूप और दूसरे जानवरों से वो अपना बचाव कर सकें. इसलिए ही बालकनी के कोने, AC के आसपास की जगह, पाइप या छज्जे के नीचे की खाली जगह पर उन्हें घोंसला बनाना सबसे सही लगता है. इसी के साथ, अगर वहां पर खाने के टुकड़े या पानी आसानी से मिल जाए तो ये तो उनके रहने के लिए सोने पे सुहागा हो जाता है. कई ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से हम घोंसलों से छुटकारा पा सकते हैं.
बालकनी के कोनों और खाली जगहों को बंद करें
जिस भी कोने पर कबूतर बार-बार तिनके जमा करके अपना घोंसला बना लेते हैं, सबसे पहले उस जगह को उनकी पहुंच से दूर कर दीजिए. किसी भी पाइप, शेड या दीवार के बीच बनी छोटी खाली जगहों को बंद कर दीजिए.
जाली लगाकर बालकनी की खुली जगह को सुरक्षित करें
कबूतरों को दूर रखने का सबसे आसान तरीका है अपनी बालकनी में एक अच्छी बर्ड नेट लगवाना. जाली को इस तरह लगवाएं कि किनारे से या नीचे से कहीं से भी कबूतरों के अंदर आने की जगह न बची हो. अगर वहां पर पहले से घोंसला है तो उसे उठाकर एक सुरक्षित जगह पर रख दीजिए.
चमकदार चीजों से कबूतर रहेंगे दूर
बाजार में बहुत सी चमकदार पट्टियां मिलती हैं, आप उन्हें बालकनी पर लगा सकते हैं. जब ये चमकदार पट्टियां हवा की वजह से हिलती हैं तो उनमें होने वाली चमक की वजह से कबूतर उस जगह से दूर भागते हैं. आप जगह बदल-बदल कर उन्हें बालकनी में लगा सकते हैं. पर इसे ही समाधान न समझें, ये बस एक तरीका है जिससे आप कुछ समय के लिए कबूतरों को दूर रख सकते हैं.
खाने-पानी का इंतजाम बालकनी में बिल्कुल न रखें
अगर आप अपनी बालकनी में दाना डालते हैं या पानी रखते हैं तो इससे कबूतर बार-बार वहां लौट सकते हैं. इसलिए अपनी बालकनी पर खाने के टुकड़े, पालतू जानवरों का बचा खाना या खुला कूड़ेदान बिल्कुल भी न रखें. अगर कभी बालकनी पर खाने के गिरे हुए टुकड़े दिखें तो उन्हें तुरंत हटा दीजिए.
घोंसला बनने के बाद सिर्फ हटाना ही समाधान नहीं
हमेशा सिर्फ बार-बार घोंसला हटाना ही समाधान नहीं है. इस बात पर ध्यान दीजिए कि कबूतर उसी जगह को घोंसला बनाने के लिए क्यों चुन रहे हैं. इसके साथ ही अपनी बालकनी की सफाई नियमित रूप से करना भी बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें – दूध में डिटर्जेंट की मिलावट के लिए घर पर करें यह छोटा सा टेस्ट, FSSAI ने बताया तरीका, तुरंत दिखेगा रिजल्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
12 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines