Overthinking आप पर भी पड़ती है भारी? इन 5 तरीकों से करें कंट्रोल!
How to stop overthinking: अगर आप भी एक ही चीज को कई दिनों तक सोचते रहते हैं और वह आपके दिमाग से नहीं जाती तो आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।
Edited By Mehak Jain

Edited By Mehak Jain

How to stop overthinking in Hindi: कभी-कभी आपकी लाइफ में कुछ चीजों के कारण आप काफी परेशान हो जाते हैं और फिर उसके बाद किसी से बात नहीं करते। सामने वाले की बातों को सुन तो लेते हैं लेकिन आपका ध्यान कहीं और ही होता है। आप हर चीज में नेगेटिव और पॉजिटिव पॉइंट्स को लगातार सोचने लग जाते हैं। दरअसल, इस आदत को ओवर थिंकिंग का नाम दिया गया है। जिसके कारण आप हर समय स्ट्रेस में रहते हैं। अगर आप अपनी ओवरथिंकिंग (How to stop overthinking) की आदत को रोकना चाहते है तो इन टिप्स जो अपना सकते हैं।
अगर आप हद से ज्यादा ओवरथिंकिंग करने लगते हैं तो ऐसा करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं, इसे कंट्रोल करने के क्या उपाय है।
अगर आप ज्यादा सोचने लगे हैं और आपको इससे छुटकारा पाना है तो उस समय एक गहरी सांस लें। ऐसा करने से एनर्जी बूस्ट होती है और आप जो बात सोच रहे होते हैं उससे बाहर निकल जाते हैं।

जिन बातों से आप ओवर थिंकिंग के मोड में पहुंच जाते है उन ट्रिगर प्वाइंट को पहचानना बहुत जरूरी है। यह आपकी ओवर थिंकिंग को डायग्नोस करने का एक अच्छा तरीका होता है।
अगर आपको भी ओवर थिंकिंग के कारण नेगेटिव थॉट्स आने लगे हैं उन थॉट्स को कही नोट कर लें और उसके पैटर्न समझने की कोशिश करें।
आप मेडिटेशन को अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में ऐड कर लेते हैं, तो यह आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकता है।
जब भी आप ज्यादा सोचते हैं तो सबसे बेस्ट तरीका होता है अपना ध्यान कहीं और लगा लें। जिससे आप वो बात ही भूल जाएंगे जिसके बारे में पहले ज्यादा सोच रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: