How To Boil Milk Without Spoiling: लगभग हर घर में रोज सुबह सबसे पहले दूध उबाला जाता है. लेकिन, सुबह इतनी जल्दी होती है कि अक्सर लोग दूध को गैस पर रखकर भूल जाते हैं और फिर दूध उबलकर बाहर निकल आता है जिसकी वजह से दूध की बर्बादी के साथ बहुत गंदगी भी हो जाती है. ज्यादातर लोगों ने तो इस समस्या को अब अपना लिया है, जबकि कुछ आसान-सी ट्रिक्स को फॉलो करके इस परेशानी को कई हद तक कम किया जा सकता है. सही बर्तन का इस्तेमाल करना, गैस की सही फ्लेम रखना और भी कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दूध उबालना (Boiling Milk) और भी आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान किचन ट्रिक्स के बारे में जिन्हें फॉलो करके दूध गर्म करते वक्त फैलने की समस्या कम हो जाएगी.
यह भी पढ़ें – बचे हुए चावल से बनाएं कुरकुरे कटलेट, बारिश की शाम में चाय का स्वाद हो जाएगा शानदार
इस ट्रिक से उबलकर नहीं गिरेगा दूध
दूध उबालते समय स्टील की चम्मच का यूज
दूध को उबालते समय बर्तन में छोटी स्टेनलेस स्टील की चम्मच जरूर रखें. ऐसा करने से बर्तन की सतह पर बनने वाली झाग कम हो जाएगी, जिसकी वजह से दूध के एकदम तेजी से बाहर आने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.
सही बर्तन चुनना भी है जरूरी
हमेशा अपनी दूध की मात्रा के हिसाब से ही बर्तन चुनें. बहुत छोटा बर्तन न चुनें. ऐसे बर्तन में दूध गर्म करें जिसमें दूध भरने के बाद भी ऊपर खाली जगह बची हो, क्योंकि अगर बर्तन छोटा होगा तो ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़ सकता है.
तेज फ्लेम की बजाय रखें सही फ्लेम
दूध गर्म करते वक्त हमेशा फ्लेम को मीडियम रखें. फ्लेम मीडियम रखने से दूध धीरे-धीरे आराम से उबलेगा. इससे अचानक उबाल आने की संभावना कम हो जाती है. इस तरीके से दूध अच्छी तरह से भी गर्म होता है.
दूध को बीच-बीच में चलाना न भूलें
सबसे बड़ी गलती (Milk Boiling Mistakes) ये होती है कि लोग दूध को गैस पर रखकर छोड़ देते हैं. जरूरी है कि दूध को समय-समय पर बीच में चलाया जाए. इससे दूध नीचे लगने से बचता है और इसी के साथ दूध पर ऊपर मोटी लेयर भी नहीं जमती. दूध को बीच-बीच में चलाने से उबाल भी जल्दी नहीं आता.
बर्तन के किनारों पर घी या मक्खन लगाने की ट्रिक
दूध उबालते वक्त आप बर्तन की सतह पर घी या मक्खन लगा सकते हैं. ऐसा करने से जो भी झाग बनेगा उसे ऊपर चढ़ने में दिक्कत होगी और वो आसानी से ऊपर नहीं चढ़ पाएगा.
लकड़ी की चम्मच का भी यूज कर सकते हैं
आप लकड़ी की चम्मच को बर्तन के ऊपर रख सकते हैं. ऐसा करने से झाग के बाहर निकलने की स्पीड थोड़ा कम हो जाती है. ये ट्रिक कई घरों में इस्तेमाल होती है.
इन ट्रिक्स के बाद भी क्यों जरूरी है निगरानी?
कोई भी ट्रिक या तरीका 100% ये गारंटी नहीं देता कि दूध बिल्कुल बाहर नहीं आएगा. वहीं, दूध को लंबे समय तक गैस पर छोड़ना भी सही नहीं है. इसलिए इन सभी ट्रिक्स के साथ आपकी खुद की निगरानी भी बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें – मोटापा कम करने के लिए रात में किस मसाले का पानी पीना चाहिए? तेजी से होता है फैट बर्न
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines