बचे हुए चावल से बनाएं कुरकुरे कटलेट, बारिश की शाम में चाय का स्वाद हो जाएगा शानदार

क्या आप भी नाश्ते में कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं, जिसे बारिश के समय गर्म चाय के साथ खाया जाए? कुरकुरा भी हो और स्वादिष्ट भी, आइए जानते हैं घर में बचे चावल से कटलेट बनाने का तरीका.

cutlet Recipe

कैसे बनाएं चावल से कुरकुरा कटलेट? (Image: AI)

विज्ञापन

शाम की चाय में हर व्यक्ति का मन करता है कि कुछ ऐसा खाने को मिल जाए, जिस्का स्वाद एकदम बढ़िया हो और सामान्य समोसा, ब्रेड पकोड़ा आदि से अलग हो. अगर बारिश का मौसम हो जाए, तो ये क्रेविंग और बढ़ जाती है, ऐसे में इस क्रेंविंग को कम करने के लिए हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा. इसका नाम है कटलेट, हम किसी आन कटलेट की बात नहीं कर रहे, बल्कि घर में बचे हुए चावल से बनने वाली क्रिस्पी कटलेट की बात कर रहे हैं, जिसका स्वाद बारिश के दौरान शाम के समय एक अलग ही अनुभव देता है. इससे न सिर्फ आपकी क्रेविंग भी दूर होगी, बल्कि घर में रखे चावल को खराब होने से भी बचेंगे. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये के रेसिपी.

यह भी पढ़ें: बारिश में मच्छर और मक्खियों से हो गए हैं परेशान? इन आसान Tips से घर को रखें कीड़ों से दूर

विज्ञापन

चावल से कैसे तैयार होगा कटलेट?

  • इस डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए;
  • पके हुए बचे हुए चावल 3 कप
  • बेसन आधा कप
  • लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर आधा चम्मच
  • जीरा 1 चम्मच
  • दरदरा पिसा हुआ धनिया आधा चम्मच
  • आमचूर पाउडर 1 चम्मच
  • करी पत्ता 5 से 6 पत्ते
  • बारीक कटा हरा धनिया आधा कप
  • हींग एक चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी और तेल जरूरत के अनुसार

कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट कुरकुरी कटलेट

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल लें और उन्हें हल्का मैश कर लें, ताकि मिश्रण आसानी से तैयार हो सके.
  • अब इसमें बेसन, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा, धनिया, आमचूर पाउडर, हींग, करी पत्ता, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब उसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर इस मिश्रण को आटे की तरह गूंथ लें, ताकि कटलेट आसानी से बन सकें.
  • तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का दबाकर कटलेट का आकार दें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • तैयार चावल कटलेट को गर्मागर्म हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें और शाम की चाय का स्वाद बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित है? जानिए स्किन पर इसका क्या असर पड़ता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ