Hair Oiling Tips: बारिश के मौसम में बाल गिरने लगते हैं और अगर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए मौसम बदलने के साथ-साथ बालों की केयर भी बदलनी चाहिए. हालांकि, कई लोग झड़ते बालों को रोकने के लिए तेल लगाते हैं, क्योंकि तेल लगाना एक पुरानी और इफेक्टिव परंपरा मानी जाती है. हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि तेल कब, कितनी मात्रा में और कितनी देर तक लगाना चाहिए. कुछ लोग रात भर तेल लगाते हैं, तो कुछ घंटों बाद ही बाल धो लेते हैं. ऐसे में मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए टिप्स आपकी इस उलझन को दूर कर सकते हैं. उनका कहना है कि ज्यादा देर तक बालों पर तेल लगाने से नुकसान हो सकता है, कैसे आइए जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- न्यूज पेपर से कैसे बढ़ाएं चाकू की धार? ये टिप्स हो सकते हैं मददगार
क्या रातभर बालों में तेल लगाकर रखना सही है?
जावेद हबीब का कहना है कि बालों में लंबे समय तक तेल लगाए रखना जरूरी नहीं है. ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि बाल कुछ ही समय में जरूरत के अनुसार तेल को ऑब्जर्व कर लेते हैं. ऐसे में घंटों या पूरी रात तेल लगाकर रखने से फायदा नहीं मिलता और उल्टा धूल-मिट्टी और गंदगी बालों में चिपक जाती है.
बालों में तेल कितनी देर लगाना चाहिए?
जावेद हबीब का कहना है कि बाल धोने से सिर्फ 5 मिनट पहले तेल लगाना अच्छा हो सकता है. बाल धोने से 30 मिनट पहले भी तेल लगाया जा सकता है. इस दौरान हल्की मसाज करने से तेल स्कैल्प तक अच्छी तरह पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
तेल लगाने का सही तरीका
- बहुत ज्यादा तेल लगाने की बजाय जरूरत के थोड़ा तेल लगाएं, क्योंकि इससे बाल चिपचिपे नहीं होंगे और धोने में भी आसानी होगी.
- तेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें, क्योंकि इससे स्कैल्प में ब्लड बेहतर तरीके से काम करता है.
- तेल लगाने के बाद हल्की मसाज करें और नाखून का इस्तेमाल ना करें. इससे स्कैल्प पर निशान पड़ सकते हैं.
- 30 मिनट से 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें और जरूरत से ज्यादा शैंपू करने से बचें, क्योंकि इससे बालों का नेचुरल मॉइस्चर भी कम हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- चुकंदर से निखर जाएगी स्किन, बस इन 5 तरीकों से कर लीजिए इसका इस्तेमाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
40 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines