न्यूज पेपर से कैसे बढ़ाएं चाकू की धार? ये टिप्स हो सकते हैं मददगार

Sharpen Knife: चाकू का धार अगर तेज ना हो तो चीजें काटने में परेशानी हो सकती है. इसलिए धार को शार्प रखें और फिर इस्तेमाल करें, क्योंकि चाकू की धार कमजोर पड़ने पर वक्त ज्यादा लग सकता है.

Ways To Sharpen Knives

क्या न्यूज पेपर से चाकू की धार बढ़ सकती है? Image Credit- News24

Ways To Sharpen Knives: किचन में तेज धार वाला चाकू न सिर्फ काम को आसान बनाता है, बल्कि सेफ भी माना जाता है. हालांकि, चाकू का धार हर दूसरे महीने बेकार हो जाती है, जिससे सब्जियां और फल काटने में ज्यादा मेहनत लगती है. शॉप पर जाकर हर बार चाकू में धार लगाने का वक्त नहीं होता. इसलिए लोग शार्पनर या वेटस्टोन खरीद कर रख लेते हैं, लेकिन अगर आपके पास नहीं है तो पुराने अखबार का इस्तेमाल करें. हमें पता है कि यह सुनने में आपको बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन इससे चाकू की धार को थोड़ा बेहतर बनाया जा सकता है. हालांकि, यह तरीका पूरी तरह कुंद हो चुके चाकू को नया जैसा तेज नहीं बनाता, बल्कि उसकी धार को हल्का-सा रिफाइन करने में मदद करता है. आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या न्यूज पेपर से चाकू की धार बढ़ सकती है?

न्यूज पेपर की स्याही और उसका महीन टेक्सचर हल्के एब्रैसिव की तरह काम करता है. यह चाकू की धार पर मौजूद बर्स को सीधा करने में मदद कर सकता है. इससे चाकू पहले से थोड़ा बेहतर कटिंग करने लगता है. 

न्यूज पेपर से चाकू की धार बढ़ाने का तरीका | Sharpening A Knife With Newspaper 

सीधी जगह पर अखबार रखें- किसी टेबल या किचन काउंटर पर 5 पन्नों वाला न्यूज पेपर बिछा दें ताकि वह हिले नहीं. 
चाकू का सही एंगल रखें- चाकू को लगभग 15 से 20 डिग्री के एंगल पर रखें, क्योंकि यही एंगल धार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. 
हल्के हाथ से ब्लेड चलाएं- चाकू की धार को अखबार पर अपनी ओर धीरे-धीरे स्लाइड करें. दोनों तरफ 15 बार स्ट्रोक लगाएं और ज्यादा जोर ना लगाएं. 
धार को चेक करें- किसी कागज या टमाटर जैसी नरम चीज को काटकर देखें. अगर कटिंग पहले से आसान हो गई है तो इस तरीके को अपनाया जा सकता है.

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान?

  • अगर चाकू की पूरी तरह से कुंद खराब हो गई है तो यह तरीका काम नहीं करेगा. धार लगाते वक्त ज्यादा जोर ना लगाएं, क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है. 
  • अगर चाकू में जंग लगी है या धार बुरी तरह खराब हो चुकी है तो शार्पनिंग स्टोन या प्रोफेशनल शार्पनिंग इस्तेमाल करना बेहतर है. 
    हमेशा लकड़ी या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद चाकू को धोकर अच्छी तरह सुखाएं. 

इसे भी पढ़ें- चुकंदर से निखर जाएगी स्किन, बस इन 5 तरीकों से कर लीजिए इसका इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ