चुकंदर से निखर जाएगी स्किन, बस इन 5 तरीकों से कर लीजिए इसका इस्तेमाल
Beetroot For Glowing Skin: चुकंदर एक नहीं बल्कि कई तरह से स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप भी निखरी हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह करें चुकंदर का इस्तेमाल.

Beetroot For Face: चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसमें विटामिन सी, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. अगर चेहरे पर सही तरह से इस्तेमाल किया जाए या चुकंदर का सेवन किया जाए तो त्वचा को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से फायदे मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए ग्लोइंग (Glowing Skin) और फ्रेश लुकिंग त्वचा के लिए किस-किस तरह से करें चुकंदर का इस्तेमाल.
पी सकते हैं चुकंदर का जूस
2 / 7त्वचा को अंदर से निखारने के लिए चुकंदर का जूस पिया जा सकता है. आप चुकंदर को गाजर और खीरे के साथ पीसकर जूस बना सकते हैं. यह जूस शरीर के अंदर से गंदे टॉक्सिंस निकालता है.
बनाएं फेस पैक
3 / 7चुकंदर से बना फेस पैक स्किन को बेदाग निखार देता है. फेस पैक बनाने के लिए चुकंदर को घिसकर एक चम्मच दही में मिला लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.
स्क्रब भी बना सकते हैं
4 / 7चुकंदर का स्क्रब बनाने के लिए चुकंदर के रस को पिसे हुए ओटमील और चीनी में मिलाएं. इस स्क्रब को चेहरे पर एक से डेढ़ मिनट मलकर छुड़ाया जा सकता है. इससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं.
ऐसे तैयार करें लिप बाम
5 / 7चुकंदर की ही तरह पिंक लिप्स पाने के लिए चुकंदर का लिप बाम बनाया जा सकता है. इसके लिए चुकंदर के जूस को नारियल के तेल में मिलाएं. इस तैयार बाम को रात में होंठों पर लगाकर सोएं. अगली सुबह होंठ गुलाबी और प्लंप नजर आएंगे.
चेहरे पर छिड़कने के लिए चुकंदर का मिस्ट
6 / 7चुकंदर के जूस को गुलाबजल में मिलाकर फेस मिस्ट तैयार किया जा सकता है. इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर छिड़क सकते हैं. इसे चेहरे पर कॉटन की मदद से भी लगाया जा सकता है.
इस बात का रखें ध्यान
7 / 7चुकंदर को चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें जिससे पता चल जाए कि स्किन पर किसी तरह की एलर्जी तो नहीं होगी. यह भी पढ़ें - आलू से भी हल्के हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, बस लगाने का यह सही तरीका पता होना है जरूरी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.