हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Special: पुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर की सजावट में लगेंगे चार चांद

Reuse Old Diyas: इस दिवाली पुराने मिट्टी के दीयों को फेंकने की बजाय उन्हें नया बनाकर घर की डेकोरेशन करें. आप दीये को रंगों, मोतियों, शीशों और फूलों की मदद से खूबसूरत डेकोरेशन आइटम में बदल सकते हैं.

विज्ञापन
पुराने दीयों को रीयूज करने के कुछ आसान और खूबसूरत तरीके, जिन्हें दिवाली से पहले अपनाया जा सकता है. Image Credit- Magnific

दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को डेकोरेट करने में लग जाते हैं. घर को सुंदर लुक देने के लिए लोग नई लाइट्स खरीदते हैं, रंगोली बनाते हैं, फूलों से कमरे को नया लुक देते हैं. अगर आप भी दिवाली पर अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं तो डेकोरेशन में पिछले साल के दीयों का इस्तेमाल करें. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और मेहनत से पुराने दीयों को खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदला जा सकता है. इससे न सिर्फ आपके घर की डेकोरेशन में चार चांद लगेंगे, बल्कि पैसे की बचत के साथ घर के वेस्ट को कम करने में भी मदद मिलेगी. आइए जानते हैं पुराने दीयों को रीयूज करने के कुछ आसान और खूबसूरत तरीके, जिन्हें दिवाली से पहले अपनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- होटल के तौलिये हमेशा मुलायम और जल्दी सूखते क्यों हैं? घर पर भी अपनाएं ये आसान लौंड्री Tips

रंग-बिरंगे पेंट से डेकोरेट करें पुराने दीये

पुराने मिट्टी के दीयों को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका है उन्हें रंगना. इसके लिए सबसे पहले दीयों को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. फिर अब अपनी पसंद के ऐक्रेलिक कलर्स से इन्हें पेंट करें. आप लाल, पीला, हरा, गुलाबी और गोल्डन जैसे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब दीयों पर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां, डॉट्स और पारंपरिक डिजाइन बनाकर इन्हें और भी अच्छा बनाया जा सकता है. 

विज्ञापन

मिरर वर्क से दें रॉयल लुक

अगर आप दिवाली पर घर को थोड़ा रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देना चाहते हैं तो पुराने दीयों पर मिरर वर्क कर सकते हैं. इसके लिए छोटे-छोटे डेकोरेटिव शीशे, मोती और कुंदन का इस्तेमाल करें. फिर दीयों के किनारों पर गोंद की मदद से शीशे और मोती चिपकाएं. बीच में अपनी पसंद का रंग करें और यह दीये घर के मंदिर और सेंटर टेबल की डेकोरेशन  के लिए बेहतरीन रहेंगे. ध्यान रखें कि डेकोरेशन की सामग्री को दीये के अंदर तेल या बाती के पास न लगाएं. 

पुराने दीयों से बनाएं खूबसूरत फ्लोटिंग कैंडल

पुराने दीयों को फ्लोटिंग कैंडल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दीयों को साफ करके उसमें पानी भरने के बजाय उन्हें एक छोटी ट्रे में रखें. आप चाहें तो दीयों में छोटी टी-लाइट कैंडल रख सकते हैं. साथ ही, इसके आसपास गुलाब की पंखुड़ियां, आर्टिफिशियल फूल और मोती सजाएं. इससे घर के लिविंग रूम या डाइनिंग टेबल को खूबसूरत फेस्टिव लुक मिलेगा. अगर दीयों में असली बाती और तेल का इस्तेमाल कर रही हैं तो जलने वाली चीजों से दूर रखें. 

विज्ञापन

दीयों से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग

पुराने दीयों की मदद से आप यूनिक वॉल हैंगिंग भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग शेप के कुछ दीये लें और उन्हें अपनी पसंद के रंगों से सजाएं. अब मजबूत बेस या लकड़ी के बोर्ड पर इन्हें सजावटी पैटर्न में लगाएं. आप इनके साथ घंटियां, रंगीन धागे, मोती और छोटे मिरर भी लगा सकते हैं. तैयार वॉल हैंगिंग को घर के एंट्रेंस या लिविंग रूम की दीवार पर लगाएं.

दीयों से बनाएं खूबसूरत रंगोली

अगर आप दिवाली पर रंगोली को खास बनाना चाहते हैं तो पुराने दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे के सामने रंगों या फूलों की मदद से रंगोली बनाएं. अब रंगोली के चारों तरफ रंगे हुए पुराने दीये सजाएं. आप दीयों पर गोल्डन और सिल्वर पेंट करके इन्हें और खूबसूरत बना सकते हैं. साथ ही, उन्हें रंगोली के बीच में भी कुछ बड़े दीये रख सकते हैं और इस तरह आपकी नेचुरल रंगोली भी खूबसूरत और खास दिखाई देगी. 

विज्ञापन

पुराने दीयों से बनाएं प्लांटर

अगर आपको घर में पौधे लगाने का शौक है तो पुराने बड़े मिट्टी के दीयों को छोटे प्लांटर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए ऐसे दीये चुनें जो गहरे और बिना टूटे हुए हों. दीये को साफ करके उसमें मिट्टी भरें और छोटे सक्यूलेंट पौधे लगाएं. आप दीये के बाहर रंग और डिजाइन भी बना सकते हैं. इन छोटे प्लांटर्स को बालकनी, खिड़की या वर्क डेस्क पर रखें. इससे घर की डेकोरेशन में नेचुरल टच आएगा.

इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें असली-नकली की पहचान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola