साड़ी एक पारंपरिक परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं. वहीं, अगर आप सुहागिन हैं तो हर रोज साड़ी से राब्ता होता ही होगा, जिसे नए तरीके से स्टाइल किया जाता है. इस दौरान कई बार साड़ी को पिन से सेट करना पड़ता है. पिन को सेट करते वक्त या उतारते समय कपड़े में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं. ऐसे में साड़ी का लुक खराब होने का डर सताने लगता है. अगर पिन सही तरह से नहीं लगाई जाती तो कपड़ा फट भी जाता है. ऐसे में अगर आप सिल्क, बनारसी, जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी पहन रही हैं या इन साड़ियों में सेफ्टी पिन की वजह से छेद हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ टिप्स की मदद से पिन के छेद का असर कम कर सकती हैं. हालांकि, छेद को छुपाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत भी पड़ सकती है, लेकिन यकीन मानिए आपका लुक खराब नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें, मिलेगी राहत
कपड़े को हल्के हाथों से सही जगह पर सेट करें
अगर साड़ी में सेफ्टी पिन की वजह से छोटा छेद हो गया है तो सबसे पहले कपड़े को किसी जगह पर फैलाएं और छेद के आसपास के कपड़े को दोनों तरफ से बहुत हल्के हाथों से सेट करें, ताकि खिंचे हुए धागे अपनी जगह के करीब आ सकें. ध्यान रखें कि कपड़े को जोर से न खींचें. ऐसा करने से छेद बड़ा हो सकता है या नाजुक धागे टूट सकते हैं. यह तरीका खासकर उन जगहों पर मददगार हो सकता है, जहां कपड़े के धागे सिर्फ खिंचे हों और टूटे न हों.
स्टीम आएगी काम
कुछ कपड़ों में सेफ्टी पिन लगाने से धागे खिंच जाते हैं, जिससे छोटा निशान या छेद दिखाई देने लगता है. ऐसे में हल्की स्टीम कपड़े के रेशों को आराम देने में मदद कर सकती है.
क्या करें?
- साड़ी के फैब्रिक के हिसाब से स्टीम सेलेक्ट करें.
- फिर स्टीमर को सेट करें और साड़ी के किसी छिपे हुए हिस्से पर टेस्ट करें.
- अगर कपड़ा सही है तो स्टीम छेद पर करें और स्टाइल करें.
छेद के आसपास कपड़े को रगड़ने से बचें
कई बार छेद देखकर महिलाएं उसे ठीक करने के लिए कपड़े को उंगलियों से रगड़ने या नाखूनों से धागे खींचने लगती हैं. ऐसा करने से नुकसान और बढ़ सकता है. अगर धागे खिंचे हुए हैं तो उन्हें न काटें और न ही जोर से खींचें. कपड़े को रखकर बहुत हल्के हाथों से स्टाइल करें. अगर धागा टूट गया है तो घरेलू तरीके सही करने की कोशिश करें.
ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच का करें इस्तेमाल
मार्केट में ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच मिलता है. आप इसका इस्तेमाल छेद को छुपाने के लिए कर सकते हैं. अगर साड़ी में सेफ्टी पिन से छोटा सा छेद हो गया है तो उसके पीछे ट्रांसपैरेट कपड़े का पैच लगा सकती हैं.
क्या करें?
- साड़ी के कलर और फैब्रिक के हिसाब से पैच खरीदें.
- पैच को साड़ी के उल्टे हिस्से पर लगाएं और चिपकाने वाली चीज का इस्तेमाल करें.
- इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के किसी छिपे हिस्से पर लगाकर देख लें.
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर लाल चूड़ियों के साथ पहनें ये रंग, हाथों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
संबंधित खबरें
तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
2 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
2 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
3 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
5 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
19 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
21 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines