दिवाली हो या कोई खास मौका, घर की सफाई के साथ-साथ किचन को नया लुक देना भी जरूरी हो जाता है. अक्सर हम किचन की सफाई, कैबिनेट और टाइल्स को चमकाने में ही लगे रहते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं तो किचन का छोटा-सा मेकओवर कर सकते हैं. इसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत है और न ही किचन में बड़ा बदलाव करने की. कुछ आसान डेकोरेशन और स्मार्ट बदलावों से आपका पुराना किचन भी बिल्कुल नया नजर आने लगेगा. यह टिप्स दिवाली से पहले अपनाए जा सकते हैं और अगर आपका बजट नहीं है तो साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सर्द हवाओं में सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना
कैबिनेट के हैंडल बदलें
किचन को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका कैबिनेट के हैंडल बदलना है. पुराने और नॉर्मल हैंडल की जगह गोल्डन, ब्लैक या ब्रास फिनिश वाले हैंडल लगाएं. इससे किचन कैबिनेट्स को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक मिलेगा. यह छोटा-सा बदलाव पूरे किचन की खूबसूरती बढ़ा सकता है.
कैबिनेट पर लगाएं खूबसूरत वॉलपेपर
अगर आपके किचन की अलमारियां पुरानी हो गई हैं तो उन्हें बदलने के बजाय डेकोरेटिव वॉलपेपर या कैबिनेट विनाइल रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं. मार्केट में कई तरह के डिजाइन और रंग मौजूद हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से वुडन, मार्बल या फ्लोरल पैटर्न चुन सकते हैं. इससे किचन को नया लुक मिलेगा. ध्यान रखें कि गैस और गर्मी के आसपास सिर्फ अच्छी चीजें रखें.
ओपन शेल्फ को करें डेकोरेट
आजकल ओपन शेल्फ किचन डेकोर का अच्छा ट्रेंड बन चुके हैं. अगर आपके किचन में खुली शेल्फ हैं तो उन पर सुंदर कांच के जार, सिरेमिक बाउल और छोटे प्लांट्स रख सकते हैं. मसालों को एक जैसे कंटेनर में रखने से भी किचन खूबसूरत दिखाई देगा. कोशिश करें कि शेल्फ पर बहुत ज्यादा सामान न रखें और इसके बाद साफ-सफाई करते रहें.
किचन में लगाएं खूबसूरत लाइट्स
किचन का लुक बदलने में लाइटिंग की भी अहम भूमिका होती है. आप कैबिनेट के नीचे LED स्ट्रिप लाइट्स लगा सकते हैं. इसके अलावा, डाइनिंग एरिया या किचन आइलैंड के ऊपर खूबसूरत पेंडेंट लाइट्स लगाना भी अच्छा ऑप्शन है. इससे किचन में रोशनी बढ़ेगी और उसे मॉडर्न लुक मिलेगा.
रंग-बिरंगे किचन मैट से बढ़ाएं खूबसूरती
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के किचन का लुक बदलना चाहते हैं तो खूबसूरत किचन मैट का इस्तेमाल करें. अपनी किचन की थीम के हिसाब से फ्लोर मैट या रनर चुनें. इससे किचन का खालीपन दूर होगा और फर्श भी अच्छा नजर आएगा. ध्यान रखें कि मैट नॉन-स्लिप और आसानी से साफ होने वाला हो.
इसे भी पढ़ें- रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है? यहां जानिए इस हैक के फायदे
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
22 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines