Independence Day Cleaning Tips: 15 अगस्त पर ज्यादातर लोग तिरंगा थीम के कपड़े पहनते हैं. कुछ सफेद कुर्ते के साथ कॉम्बिनेशन लगा लेते हैं. हर साल कुछ लोगों की यही थीम रहती है. इसलिए आप पिछले साल के कपड़े दोबारा भी पहन सकते हैं. हालांकि, सेलिब्रेशन के दौरान कपड़ों पर कुछ दाग भी लग जाते हैं, जिससे लुक खराब लग सकता है. इसलिए पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें और सफेद कपड़ों से चाय, पसीने, तेल या खाने के दाग को साफ करें. बाकी इस लेख में और ऐसे टिप्स जाते हैं, जिनकी मदद से दाग को साफ किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
नींबू और धूप आएगी काम
सफेद कपड़ों पर हल्के पीलेपन या पसीने के दाग के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. दाग वाली जगह पर थोड़ा नींबू का रस लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद कपड़े को नॉर्मल तरीके से धो लें. फिर धूप में सुखाने के लिए रख दें. इससे दाग काफी हद तक साफ हो जाएंगे.
बेकिंग सोडा से हटाएं जिद्दी दाग
बेकिंग सोडा को थोड़े पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर कपड़े को धो लें. यह तरीका खासकर हल्के दाग और कपड़ों के पीलेपन में मदद कर सकता है.
बदबू कैसे करें साफ?
अगर सफेद कपड़ों में पसीने की वजह से बदबू आ रही है, तो सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. कपड़े धोने के पानी में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका मिलाकर कुछ देर कपड़े भिगोएं और फिर मशीन में धो लें. बता दें, सिरका इस्तेमाल करने के बाद कपड़े को अच्छी तरह धोना और सुखाना जरूरी है.
धोते वक्त न करें ये गलती
सफेद कपड़ों के बहुत ही ध्यान से धोना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है. कई बार सफेद के साथ वाला रंग बेकार हो जाता है या हटकर कपड़े पूरे खराब कर सकता है.
दाग लगते ही तुरंत करें ये काम
सफेद कपड़ों को दाग-धब्बों से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि इसकी तुरंत सफाई करना. दाग लगते ही इसे तुरंत साफ कर दें और रगड़ने के बजाय पहले गंदगी को धीरे से हटाएं. फिर कपड़े के फैब्रिक को धो लें.
इसे भी पढ़ें- न गीला फर्श, न सीलन की बदबू! मानसून में घर को साफ रखने के स्मार्ट हैक्स
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
7 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines