Winter Hacks: सर्दियों में ऊनी स्वेटर पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बार-बार पहनने और धोने से इन कपड़ों पर छोटे-छोटे रोएं निकलने लगते हैं. इससे नए स्वेटर भी पुराने और बेकार दिखने लगते हैं. अगर आपके पसंदीदा स्वेटर पर भी रोएं निकल आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ ट्रिक्स की मदद से आप ऊनी कपड़ों को साफ-सुथरा रख सकते हैं. बता दें इन टिप्स से कपड़ों का लुक दोबार पहले जैसा बनाया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप स्वेटर से रोएं हटाने के लिए क्या कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रूखे और बेजान हो जाते हैं बाल? अभी से अपनाएं ये आसान टिप्स, Hair Fall और फ्रिजीनेस से भी मिल सकेगी राहत
लिंट रिमूवर का करें इस्तेमाल
ऊनी स्वेटर से रोएं हटाने के लिए लिंट हटाने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे कपड़ों पर जमा छोटे-छोटे रोएं और रेशे आसानी से हट सकते हैं. इसका इस्तेमाल करते वक्त स्वेटर को जगह पर फैलाएं और लिंट रिमूवर को हल्के हाथों से चलाएं. इससे कपड़ा साफ नजर आने लगेगा. मशीन का इस्तेमाल करते समय उसके निर्देश जरूर पढ़ें और पहले स्वेटर के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करें.
कपड़ों वाले लिंट रोलर की लें मदद
अगर स्वेटर पर छोटे-छोटे रोएं और धूल चिपक गई है तो लिंट रोलर काम आ सकता है. इसके चिपचिपे हिस्से पर कपड़ों के रोएं और धूल आसानी से चिपक जाते हैं. इसके लिए स्वेटर को समतल जगह पर रखें और रोलर को धीरे-धीरे कपड़े पर घुमाएं. इससे कपड़े पर चिपके ढीले रेशे हटाने में मदद मिलती है.
चाकू आएगा काम
आप चाकू की मदद से भी स्वेटर से रोएं साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको कपड़ा सीधा रखना होगा. उसके बाद चाकू को धार वाली जगह से सीधा चलाना होगा. इससे स्वेटर से सारी गंदगी हटने लगेगी. आप चाकू का इस्तेमाल हल्के हाथ से कर सकते हैं.
फैब्रिक शेवर का करें इस्तेमाल
स्वेटर पर छोटे-छोटे रोएं इकट्ठा होकर गांठ जैसी शक्ल ले लेते हैं, जिन्हें पिलिंग कहा जाता है. इन्हें हटाने के लिए फैब्रिक शेवर का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक तरह का इलेक्ट्रिक डिवाइस है, जो कपड़े पर बने छोटे रेशों को काटकर हटा देता है.
कपड़ों के लिए बने ब्रश का इस्तेमाल करें
अगर आपके स्वेटर पर हल्के रोएं या धूल जमा हो गई है तो कपड़ों के लिए बने सॉफ्ट ब्रश की मदद ले सकती हैं. इसके लिए स्वेटर को समतल जगह पर फैलाएं और हल्के हाथों से ब्रश करें. इससे ढीले रेशों और धूल को हटाने में मदद मिल सकती है.
स्वेटर को सही तरीके से धोएं और सुखाएं
कई बार गलत तरीके से धोने और सुखाने की वजह से भी स्वेटर पर रोएं निकलने लगते हैं. ऐसे में ऊनी कपड़ों को धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- स्वेटर के लेबल पर दिए गए धुलाई के नियम को जरूर पढ़ें.
- मशीन में धोते वक्त वूल या डेलिकेट वॉश मोड का इस्तेमाल करें.
- स्वेटर को दूसरे खुरदरे कपड़ों और जिप वाले कपड़ों के साथ धोने से बचें.
- स्वेटर को जोर से रगड़ने या मरोड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्वेटर का कपड़ा खराब हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इस्तेमाल करने से पहले रजाई की कैसे करें सफाई, ताकि बदबू हो जाए दूर?
संबंधित खबरें
दशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
6 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoदशहरा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स
20 hrs agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
1 day agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
1 day agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 day agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 day agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
1 day agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines