Lint Remover Tips: नए स्वेटर पर आ गए हैं रोएं? घबराएं नहीं, बस करें ये आसान जुगाड़, मिनटों में हो जाएगा साफ

Lint Remover For Clothes: स्वेटर रोएं लगने से बहुत ही खराब लगने लगता है. ऐसे में लिंट को साफ करना जरूरी है, जिसके लिए आपको किसी मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.  

How to remove lint from woolen clothes

स्वेटर से रोएं कैसे निकालें- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Lint on Sweater: सर्दियों में हर रोज नए स्वेटर पहनने का अपना अलग मजा है. लेकिन अगर इन्हें एक साथ रख दिया जाए तो रोएं लग जाते हैं. रोएं लगाने से स्वेटर का लुक खराब लगने लगता है, क्योंकि इस पर छोटे-छोटे फाइबर बॉल्स बन जाते हैं. इससे स्वेटर कितना भी नया हो डल नजर आने लगता है. अगर आपके नए स्वेटर पर भी लिंट आ गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसे घर पर ही आसानी से हटाया जा सकता है. हम कुछ टिप्स आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिन्हें स्वेटर से लिंट हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्वेटर से रोएं हटाने के टिप्स | Lint Remover Tips From Sweater

लिंट रिमूवर ब्रश का करें इस्तेमाल

आप मार्केट में मिलने वाले लिंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे काफी हद तक रोएं साफ हो जाते हैं. बस आपको इसका सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए. रोएं हटाने के लिए आपको हल्के हाथों से ऊपर से नीचे की ओर ब्रश करना होगा. ऐसा करने से रोएं आसानी से हट जाएंगे.

विज्ञापन

रेजर आएगा काम

आप स्वेटर से लिंट हटाने के लिए रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बहुत ही आसानी से रोएं साफ हो जाते हैं. इसके लिए स्वेटर को एक टेबल पर फैलाएं और रेजर को बहुत हल्के हाथों से एक दिशा में चलाएं. यकीनन इससे रोएं बहुत ही आसानी से साफ हो जाएंगे.

फैब्रिक शेवर

फैब्रिक शेवर से भी रोएं हटाए जा सकते हैं. यह आपको मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. इसे चलाने में परेशानी नहीं होती, क्योंकि ये बैटरी से चलता है. इससे बहुत ही आसानी से रोएं साफ हो जाते हैं. लेकिन इसकी सफाई का आपको ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

स्वेटर को रोएं लगने से कैसे बचाएं? 

  • रोएं को हटाने के लिए आप बड़े दांतों वाले ब्रश का इस्तेमाल करें. इससे बहुत ही आसानी से रोएं साफ हो जाएंगे.  
  • इन टिप्स को अपनाने से पहले एक बार हल्के हाथों से ट्राई करके देखें.  
  • स्वेटर को लिंट से बचाने के लिए उल्टा करके रखें. इससे रोएं नहीं लगेंगे और स्वेटर बिल्कुल नया रहेगा. 
  • स्वेटर को धोते वक्त ज्यादा हार्ड वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल ना करें. मार्केट में गर्म कपड़े धोने वाले वाशिंग पाउडर मिलते हैं, जिसे खरीदा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें-प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ