प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद

How To Forget Someone: अगर आप भी जिससे प्यार करते हैं वो आपको छोड़कर चला गया है तो प्रेमानंद महाराज से जानिए किसी को किस तरह भुलाया जा सकता है. प्रेमानंद महाराज की यह सलाह आपके भी काम आएगी.

Premanand Ji Maharaj

जिस व्यक्ति से आप प्यार करते थे उसे भूलने के आसान तरीके.

Relationship Tips: जब हम किसी से प्यार करते हैं तो चाहते हैं कि अपनी पूरी जिंदगी उसी व्यक्ति के साथ बिताएं. लेकिन, अक्सर ही जिससे हम प्यार करते हैं वो हमें छोड़कर चला जाता है. होता यह है कि हम उसी की यादों में खोए रहते हैं. वो कहते हैं ना हंसते हैं तो दर्द उठता है, चुप रहते हैं तो दर्द उठता है और बस यही हाल होकर रह जाता है. ऐसे में प्रेमानंद महाराज (Premanand Ji Maharaj) से जब एंकाती वार्ता के दौरान प्रश्न किया गया कि जिसे हम प्यार करते हैं और वो छोड़कर चला गया है तो उसे कैसे भुलाएं, इसपर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि किस तरह किसी को भुलाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज ने बताया किसी को कैसे भुलाएं

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर व्यक्ति यह कहने लगे कि किसी के बिना वह नहीं जी सकता, यह अज्ञान के कारण है. लोगों को सोचना चाहिए कि सुख भगवान में है किसी तरह के भोग में नहीं. आज तुम्हें कोई प्यार से गले लगाएगा और कल वह तुम्हें देखेगा भी नहीं. ऐसे में जीवन में सुधार करना जरूरी है. हमारी मांगे हैं कि हमें कोई सुंदर मिले, हमारा मित्र बने, मैं उससे बिछड़ू नहीं और वह हमेशा हमारे साथ रहे. आपको सोचना चाहिए कि जो भी आपसे प्यार करता है वह अपने लिए करता है और यह मुमकिन है कि कभी जीवन से चला भी जाए. ऐसे में जब आप समझ जाएं कि यह सब स्वार्थ के चलते है तो ऐसे व्यक्ति को भूलने में ही बेहतरी है.

ये टिप्स भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • किसी को भुलाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप यह स्वीकार करें कि वह आपकी जिंदगी से चला गया है. जब एक्सेप्टेंस आती है तो आगे बढ़ना आसान हो जाता है.
  • अपने आपको दुखी होने का मौका दें. एक रिलेशनशिप से दूसरे रिलेशनशिप में भागने पर या सिर्फ खुश रहने के बहाने ढूंढकर खुद को हील (Heal) ना करने पर आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है.
  • जिन चीजों से उनकी याद आती है उन चीजों को जिंदगी से निकाल दें. उनकी दी हुई चीजें, उनकी तस्वीरें या उनकी याद दिलाने वाली कोई और चीज अपने आस-पास से या अपने घर से बाहर कर दें.
  • बार-बार उन्हें स्टॉक ना करें या यह जानने की कोशिश ना करें कि वो अपने जीवन में क्या कर रहे हैं. इससे आपको उन्हें भुलाने में आसानी होगी.
  • यह समझने की कोशिश करें कि वह आपके लिए सही इंसान नहीं हैं या आप दोनों एकदूसरे के लिए नहीं बने हैं. जिंदगी से कोई जाता है तो उससे बेहतर या जो आपके लिए सही हो वह व्यक्ति जिंदगी में आता ही है.

यह भी पढ़ें – शादीशुदा पुरुष क्यों करते हैं Cheating? यहां जानिए जब पति अपनी पत्नी को धोखा देता है तो इसका क्या मतलब है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ