Best Winter Markets: दिल्ली के इन मार्केट्स में मिलेंगे गर्म कपड़े, 500 रुपये में भी हो जाएगी शॉपिंग

Cheapest Market in Delhi: दिल्ली में कई ऐसे मार्केट मौजूद हैं जहां पर बहुत ही कम दामों पर अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़े, जैकेट और हर जरूरत का सामान मिल जाता है. लेकिन यहां पर आने के बाद आपको अपने पैसों का बहुत ही ध्यान रखना होगा. 

Best Delhi's Markets For Winter 

दिल्ली के इन मार्केट्स से सर्दियों के लिए कपड़े खरीदे जा सकते हैं. Image Credit-Freepik

Delhi Cheapest Market for Clothes: दिल्ली बहुत बड़ा शहर है जिसे पूरी तरह खंगाल पाना लगभग नामुमकिन है. यहां पर मौजूद हर जगह की अपनी अलग खूबसूरती है. मार्केट्स की तो बात ही अलग है, जहां पर आप हर तरह का सामान खरीद सकते हैं. खासकर कपड़ों की खरीदारी के लिए यहां के मार्केट्स को बेस्ट माना जाता है. इन मार्केट्स में आपको ट्रेंडी, स्टाइलिश और अच्छी क्वालिटी के कपड़े बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे. अगर आप बजट-फ्रेंडली शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली के ये मार्केट आपके लिए जन्नत साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

विंटर के लिए दिल्ली के बेस्ट मार्केट्स | Best Delhi’s Markets For Winter  

सरोजनी मार्केट

अगर आपका बजट 500 रुपये तक का है तो आपके लिए सरोजनी मार्केट बेस्ट है. यहां पर बहुत ही अच्छा विंटर का कलेक्शन आता है, जैसे जैकेट, स्वेटर या रजाई आदि. खास बात यह है कि आपको ये तमाम चीजें, जैसे गर्म टॉप या स्वेटर आदि, 200 रुपये में भी मिल जाएंगी. बस आपको ठीक तरह से पैसे लगाना आता हो, क्योंकि यहां के दुकानदार पहले पैसे ज्यादा बताते हैं.

विज्ञापन
Delhi Markets
दिल्ली के इन मार्केट्स में मिलेंगे सस्ते कपड़े- Image Credit- Freepik

जनपथ मार्केट

आप जनपथ मार्केट से भी शॉपिंग कर सकते हैं. हालांकि, यहां पर तिब्बती या होम डेकोर का सामान ज्यादा मिलेगा. लेकिन सर्दियों में यहां पर गर्म कपड़े का बहुत ही अच्छा और नया कलेक्शन आता है. हुडी 300 और स्वेटर 200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे. बाकी स्कार्फ दो से तीन 500 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे. इस मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए आपको कनॉट प्लेस जाना होगा. फिर वहां से आप जनपथ के लिए रिक्शा आराम से ले सकते हैं.  

विज्ञापन

सीलमपुर मार्केट

यह मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो नॉर्थ दिल्ली के पास रहते हैं. यहां पर सर्दी का बहुत ही अच्छा कलेक्शन आता है. महिलाओं के लिए यह मार्केट बहुत ही अच्छी है, जहां पर कपड़ों जैसे गर्म टॉप, गर्म शर्ट, गर्म स्कार्फ या पैंट के साथ-साथ जरूरत का हर सामान 500 रुपये में आराम से मिल जाएगा. बस आपको खरीदारी करनी आती हो और चीजों की सही पहचान हो. यहां पर जाने के लिए मेट्रो ली जा सकती है.  

शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • मार्केट में अपने सामान का ध्यान रखें, क्योंकि इन मार्केट्स में बहुत ही भीड़ होती है और सामान चोरी होने का डर भी रहता है.
  • अपना बहुत ही महंगा सामान लेकर जाने से बचें, क्योंकि यहां पर सोने की चैन वगैराह गले से आसानी से गायब कर ली जाती है.
  • पानी साथ लेकर जाना बिल्कुल भी ना भूलें, क्योंकि भीड़ या चलने की वजह से प्यास ज्यादा लग सकती है.

इसे भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने बताया जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूलें, जो छोड़ गया है कभी नहीं आएगा याद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ