बल्ब के आसपास भिनभिनाते कीड़ों से हैं परेशान? इस एक ट्रिक से Insects की छुट्टी हो जाएगी

How To Get Rid Of Insects: बारिश और उमस के मौसम में घर की लाइट के आसपास भिनभिनाते कीड़े परेशान कर सकते हैं. जानिए घर में इनसे बचाव के लिए किन आसान बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन जगहों की सफाई जरूरी है.

Light Insects Home Remedies

बल्ब के आसपास कीड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा. AI Generated Image

विज्ञापन

Light Insects Home Remedies: शाम का वक्त होते ही एक आम समस्या देखने को मिलती है कि लाइट को ऑन करते ही उसके आसपास छोटे-छोटे कीड़े मंडराने लगते हैं. खासतौर पर मानसून के मौसम में उमस और नमी की वजह से ऐसे कीड़ों की संख्या और भी बढ़ जाती है. दरअसल रोशनी इन कीड़ों को अपनी तरफ खींचती है जिसकी वजह से ये कीड़े लाइट के पास ही मंडराते रहते हैं. समस्या तो तब होती है, जब ये कीड़े खाने-पीने की चीजों में भी आने लगते हैं. आइए जानते हैं कि इन कीड़ों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- शावर से रुक-रुककर आ रहा है पानी? प्लंबर बुलाने से पहले आजमा लें ये आसान ट्रिक

विज्ञापन

कैसे भगाएं लाइट वाले कीड़े

अक्सर घर के बाहर, बालकनी या दरवाजे के पास लगे बल्ब पर ही कीड़े (Light Wale Keede) नजर आते हैं क्योंकि इन बल्ब में बहुत तेज सफेद रोशनी होती है जो कीड़ों को आकर्षित करती है. इससे बचने के लिए ऐसी जगहों पर कम यूवी लाइट वाली एलईडी लाइट का इस्तेमाल करें या फिर पीली रोशनी का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि अपने गेट की एंट्री की लाइट ऐसी जगह लगाएं जहां उसकी रोशनी सीधे कमरों के अंदर न पड़े.

तेज खुशबू वाली चीजों से बनाएं दूरी

नेचुरली कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनकी खुशबू (Smell) से कीड़े दूर रहते हैं. कुछ तेज खुशबू वाले पौधे और तेल कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस, पेपरमिंट और लैवेंडर जैसे तेलों का इस्तेमाल आप घर के उन हिस्सों पर कर सकते हैं, जहां कीड़े रहते हों. इन तेलों की खुशबू से ये कीड़े दूर भागते हैं. इन तेलों को अपने कमरे के आसपास डाल दें. अगर कीड़ों को दूर रखने के लिए खास पौधों की बात की जाए तो आप अपनी बालकनी में तुलसी, रोजमेरी या लेमनग्रास जैसे पौधे लगा सकते हैं. ये पौधे कीड़ों को दूर रखने में कारगर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

इन जगहों पर भी दें ध्यान

सिर्फ बल्ब को बदल देना ही समाधान नहीं है. इस बात की भी जांच करें कि खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगी है या नहीं. घर के जो भी दरवाजे और खिड़कियां हैं उन पर भी ध्यान दें कि कहीं उनमें ज्यादा गैप तो नहीं हो रहा है. समय-समय पर बल्ब और उसके होल्डर पर जमी धूल को भी साफ करते रहें. इस बात का भी खास ख्याल रखें कि किसी भी खाने की चीज को खुला न छोड़ें वरना उस पर भी वो कीड़े भिनभिना सकते हैं.

विज्ञापन

मानसून में जमा पानी को न करें नजरअंदाज

मानसून में बारिश की वजह से गमलों की प्लेट, कूलर और बाल्टी वगैरह में पानी बढ़ जाता है जो मच्छरों के लिए उनकी मनपसंदीदा जगह है. इसलिए घर में या घर के आसपास भी पानी न जमा होने दें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ