अलमारी से आती है सीलन की बदबू तो ये 5 दमदार हैक्स आ सकते हैं काम, आजमाकर देखें तुरंत
Almari Se Badbu Kaise Hataye: अगर अलमारी खोलते ही अजीब सी गंध आती है तो यहां बताए घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. जानिए बेकिंग सोडा समेत वो कौन सी चीजें हैं जो अलमारी की बदबू से छुटकारा दिला देती हैं.

Almirah Smell Home Remedies: बरसात के मौसम में अक्सर ही अलमारी से सीलन की गंदी बदबू आने लगती है. कभी यह गंध ऐसी होती है जैसे कुछ सड़ गया है तो कभी ऐसा लगता है जैसे अलमारी में गीले कपड़े टांगे गए हों. इस अलमारी की बदबू के कारण अलमारी में रखे कपड़े भी बदबूदार हो जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह अलमारी की बदबू को दूर किया जा सकता है. घर के ही कुछ नुस्खे इस बदबू से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होंगे.
अलमारी की करें सफाई
2 / 7अलमारी की बदबू हटाने के लिए सबसे पहले अलमारी से सभी चीजों को बाहर निकालकर अलमारी को साफ करें. अगर अभी भी अलमारी से बदबू आ रही है तो देखें कोई कीड़ा तो नहीं मरा हुआ है या कहीं गंदगी तो नहीं जमी है. Image Credits - AI
ऐसे बनाएं क्लीनिंग लिक्विड
3 / 7किसी बर्तन में पानी भरें और उसमें थोड़ा सा डिश वॉशिंग लिक्विड मिला लें. अब इस पानी में स्पॉन्ज या किसी कपड़े को डालकर गीला करें और फिर निचोड़ लें. अब इससे अलमारी को पोछें और अंदर से साफ करें. Image Credits - Pexels
बेकिंग सोडा आएगा काम
4 / 7अलमारी से बदबू दूर करने में बेकिंग सोडा काम आएगा. अलमारी को खाली करके इसमें एक प्लेट में बेकिंग सोडा भरकर रख दें. बेकिंग सोडा अपने आस-पास की सीलन की बदबू या किसी भी तरह की बदबू को सोख लेता है. Image Credits - Pexels
सुखाने के बाद ही टांगे कपड़े
5 / 7अलमारी से सीलन की बदबू ना आए इसके लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप कपड़ों को अच्छे से सुखाने के बाद ही अलमारी में टांगें. अलमारी में गीले कपड़े टांगने से सीलन की बदबू फैलती है. Image Credits - Pexels
सुगंधित फूलों की पोटली टांगे
6 / 7अलमारी से बदबू चली जाए और फिर बदबू ना आए इसके लिए आप सूखे हुए फूलों की पोटली को अलमारी में टांग सकते हैं. इसे अलमारी के हर हिस्से में टांग दें. इससे अलमारी से सुगंध आती है. Image Credits - Pexels
कभी ना रखें जूते
7 / 7कई बार लोग अलमारी के अंदर ही स्पेस बनाकर अपने जूते रख देते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए. बाहर से आने के बाद अलमारी में जूते रखे जाएं तो इससे बदबू फैल जाती है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें- बेड-सोफा के नीचे जम गई है धूल तो बिना खिसकाए इस तरह करें सफाई, निकल जाएगी गंदगी