Udne Wale Kide Kaise Bhagaye: बरसात के मौसम में कीड़े हमारे घर को ही अपना ठिकाना बना लेते हैं. घर का एक ऐसा कोना नहीं हैं जहां ये कीड़े ना भटकते हों. कुछ जमीन पर रेंगते हुए नजर आ जाते हैं, कुछ दीवारों पर चिपक जाते हैं तो कुछ रोशनी देखते ही आस-पास मंडराना शुरू कर देते हैं. अब इन कीड़ों के लिए बाजार से स्प्रे या दवाएं व्यक्ति खरीदे भी तो कितनी खरीदे. ऐसे में आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही इन कीड़ों (Monsoon Insects) को भगाने वाला स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इस स्प्रे को घर के मसालों से तैयार किया जा सकता है. इसकी तीखी गंध कीड़ों को रास नहीं आती और वे फड़फड़ाकर उड़ जाते हैं या दम दोड़ देते हैं. तो चलिए, बिना देरी किए जानिए किस तरह बनाएं बरसाती कीड़े भगाने वाला स्प्रे.
यह भी पढ़ें – बाथरूम की नाली में सिरका डालने से क्या होता है? जवाब जानकर आप भी करने लगेंगे यह काम
कैसे बनाएं बरसाती कीड़े भगाने वाला स्प्रे
नींबू और लौंग
इस स्प्रे को बनाना बेहद आसान है. आपको 10 से 15 लौंग, एक कप पानी और नींबू का रस लेना है. एक बर्तन में पानी और लौंग डालकर उसे 5 से 7 मिनट के लिए पका लें. जब पानी उबल जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रखें. अब पानी छानकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और कीड़ों पर छिड़कने के लिए इस्तेमाल करें. कीड़े भागने लगेंगे.
लौंग और दालचीनी
10 लौंग (Clove) और 1 टुकड़ा दालचीनी का लेकर उसे एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें. इससे दोनों चीजों का अर्क पानी में उतर आएगा. अब इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में डालकर कीड़ों पर छिड़कें. कीड़े अपना रास्ता बदलकर निकाल जाएंगे और मुड़कर आपके घर नहीं आएंगे.
नीम का तेल और डिश सोप
नीम के तेल को लिक्विड डिश सोप के साथ मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर दरवाजे या बालकनी में छिड़क सकते हैं. आप चाहे तो नीम के तेल का दीया भी जला सकते हैं. इसके
धुएं से कीड़े भागते हैं.
सरसों के तेल का देसी नुस्खा आएगा काम
कीड़े भगाने के लिए सरसों के तेल का यह देसी नुस्खा भी आजमाकर देखा जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि एक प्लास्टिक की शीट पर सरसों का तेल (Mustard Oil) लगाकर इसे कीड़ों के भटकने वाली जगह पर चिपका या रख देना है. अगर बल्ब के आस-पास कीड़े मंडराते हैं तो बल्ब से थोड़ी दूरी पर इस सरसों के तेल वाली प्लास्टिक शीट को लगा दें. कीड़े सरसों के तेल की गंध से दूर भागते हैं. कई कीड़े तो इस शीट पर आकर चिपक भी जाते हैं.
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- इस बात का खास ख्याल रखें कि आप किसी भी स्प्रे को बल्ब पर ना छिड़कें. आपको ये स्प्रे ऐसी जगह छिड़कना है जहां बिजली का कोई तार वगैरह ना हो.
- खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाकर रखें ताकि कीड़े घर में ना आएं,
- शाम के समय लाइट को बंद रखने की कोशिश करें.
- फर्श पर नीम के पानी से पोंछा लगाने पर भी कीड़े-मकौड़े दूर रहते हैं.
यह भी पढ़ें –बच्चे के लिए कौन-सी पानी की बोतल है सबसे सुरक्षित? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
16 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines