चेहरे के बाल हमेशा के लिए हटाने के लिए क्या करें? जानिए किस घरेलू नुस्खे से हटेंगे फेशियल हेयर

Facial Hair Removal: अगर आप भी अपने चेहरे के बाल हटाना चाहती हैं लेकिन वैक्सिंग या शेविंग नहीं करना चाहतीं तो यहां जानिए कौन से घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान है.

Facial Hair Removal Home Remedies

चेहरे के बाल हटाने के लिए कौन सा फेस पैक लगाया जा सकता है, जानिए यहां.

How To Remove Facial Hair: चेहरे पर छोटे-छोटे रोएं जैसे बाल होते हैं जिन्हें बहुत सी महिलाएं हटाने की कोशिश करती हैं. वहीं, अपर लिप्स के बाल लगभग सभी महिलाएं हटाती हैं. लेकिन, पूरे चेहरे के बाल हटाने के लिए त्वचा पर थ्रेड नहीं चलाया जा सकता है और वैक्स भी एक अच्छा ऑप्शन नहीं लगता है. ऐसे में अगर आप इफेक्टिव और पेनलेस तरह से चेहरे के बाल हटाना चाहती हैं तो यहां दिए घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. ये नुस्खे ना सिर्फ स्किन से छोटे बाल हटाते हैं बल्कि डेड स्किन सेल्स भी निकाल देते हैं जिससे चेहरा चमकदार और निखरा हुआ नजर आने लगता है. यहां जानिए कौन से हैं ये तरीके जिन्हें आप भी आजमाकर देख सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

हल्दी और दूध

चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए दूध और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए 1-2 चम्मच हल्दी लेकर उसमें थोड़ा सा दूध या गुलाबजल मिला लें. इस मिश्रण को गाढ़ा करने के बाद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मलें. जैसे-जैसे यह पेस्ट त्वचा पर लगाएंगी वैसे-वैसे ही छोटे बाल निकलने लगेंगे. हफ्ते में 2 से 3 बार यह नुस्खा आजमाकर देखा जा सकता है. ध्यान रहे कि अगर चेहरे पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नजर आए तो आप यह नुस्खा ना आजमाएं.

विज्ञापन

अंडे का मास्क

अंडे के सफेद हिस्से से तैयार किया गया फेस मास्क (Face Mask) अनचाहे फेशियल हेयर को हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से को लेकर उसमें एक चम्मच चीनी और एक चम्मच ही चावल का आटा या फिर कॉर्नस्टार्च मिला लें. अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. इसे लगाते हुए ध्यान रखें कि आप आंखों के पास या आइब्रो के पास इसे गलती से ना लगा लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और सूखने के बाद इसे उखाड़ते हुए यानी पील करते हुए हटा लें. इसे आपको ऊपर की डायरेक्शन में छुड़ाना है. इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ करें और फिर ऊपर से मॉइस्चराइजर लगा लें.

विज्ञापन

पपीता और हल्दी

पपीता और हल्दी भी स्किन के अनचाहे बाल (Unwanted Hair) हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए 2 चम्मच पपीता लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 4 से 5 मिनट के लिए मलें और फिर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

बेसन और दही

2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसे आटे की तरह गूंथ लें. इस आटे की लोई को चेहरे पर रखें और फिर मलें. इसे आपको थोड़ा टाइटली त्वचा पर मलना है. इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती हैं, अनचाहे बाल निकलते हैं और टैनिंग कम होती है सो अलग.

विज्ञापन

फेशियल हेयर हटाने के और कौन से तरीके हैं

  • फेशियल हेयर हटाने के लिए आमतौर पर शेविंग का सहारा भी लिया जाता है. इसके लिए फेस रेजर का इस्तेमाल होता है.
  • चेहरे पर कॉल्ड या हॉट वैक्स लगाकर भी बाल हटाए जाते हैं. इस तरीके से दर्द होता है और स्किन जलने की संभावना बनी रहती है.
  • हेयर रिमूवल क्रीम भी चेहरे के बाल हटा सकती हैं. यह चेहरे के लिए बनाई गई क्रीम होती है लेकिन इनसे स्किन इरिटेट हो सकती है.
  • थ्रेडिंग अपर लिप्स, आइब्रो या माथे के अलावा बाकी चेहरे पर नहीं की जाती है क्योंकि इससे दर्द ज्यादा होता है.
    लेजर हेयर रिमूवल भी बाल हटाने का एक अच्छा ऑप्शन है. यह सेमी परमानेंट से परमानेंट रिजल्ट भी देता है.

यह भी पढ़ें – अब किराए पर मिलेगा बॉयफ्रेंड! भारत में भी चल पड़ा है ‘Rent a Boyfriend’ का वायरल ट्रेंड

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ