Kaan Ki Gandagi Kaise Nikale: कानों में जमी गंदगी को इयरवैक्स या ठेक भी कहा जाता है. कानों की यह गंदगी अगर बहुत ज्यादा बढ़ने लगे तो परेशान करने लगती है. कभी इस गंदगी के कारण कानों में खुजली होती है तो कभी कानों में अजीब सी असहजता महसूस होती है और मन करता है कि किसी तरह बस कान की अच्छे से सफाई हो जाए. कुछ लोगों को इस गंदगी (Earwax) के कारण सुनने में भी दिक्कत आती है. ऐसे में कानों की सफाई करना जरूरी हो जाता है. लेकिन, अगर कान में कॉटन बड्स या किसी नुकीली चीज को डालकर इस गंदगी को निकालने की कोशिश की जाए तो इससे कानों को परमानेंट डैमेज हो सकता है या हियरिंग लॉस की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही सावधानी से कानों की गंदगी बाहर निकाली जा सकती है.
यह भी पढ़ें – जीभ पर दिखते हैं आयरन की कमी के लक्षण, जानिए Iron को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए
घर पर कैसे करें कानों की सफाई | How To Clean Earwax At Home
सख्त ठेक को मुलायम करना – इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आप चाहते हैं कि बिना जद्दोजहद के ही कान आसानी से साफ हो जाएं तो आपको सबसे पहले अपने कानों की गंदगी को मुलायम करना होगा. इसके लिए किसी तेल को या हाइड्रोजन पैरॉक्साइड को कानों में डाला जा सकता है.
गंदगी को बाहर करना – अगले स्टेप में आपको कानों की गंदगी को बाहर करना होता है. इयरवैक्स कान में डाले गए तेल को सोख लेती है. इससे यह गंदगी आसानी से बाहर आ सकती है. रूई या रबड़ की मुलायम तीली से इस गंदगी को बाहर निकालें. इसके बाद कान में हल्के गर्म पानी की कुछ बूंदे डालकर कान को साफ किया जा सकता है.
कान को सुखाना – यह सबसे इम्पोर्टेंट स्टेप है. इस बात का ध्यान रखें कि आपको कानों की सफाई करने के बाद कानों को सही तरह से सुखाना होगा. अगर कान ठीक तरह से ना सुखाएं जाएं तो इंफेक्शंस की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में कानों को रूई या किसी मुलायम कपड़े की मदद से अच्छे से सुखा लें.
इन घरेलू नुस्खों से निकलेगी कानों की गंदगी
- नारियल का तेल (Coconut Oil) कानों की गंदगी को साफ करने में मदद करता है. आप नारियल के तेल को हल्का गर्म करके कान में डाल सकते हैं. इसे 1-2 घंटे कान में डाले रखने के बाद ही कानों की सफाई करें. आप चाहे तो इस तेल को रातभर भी कान में डालकर छोड़ सकते हैं.
- सरसों का तेल भी नारियल तेल की ही तरह कानों की सफाई में मददगार होता है. इस तेल से ठेक मुलायम होने लगते हैं जिससे उनकी सफाई करना आसान हो जाता है.
- हल्के गर्म पानी को कान में डालकर भी कान की सफाई हो सकती है. इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें.
- बादाम के तेल को कान में डाला जा सकता है. यह तेल ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है और कान के मैल को पिघलाने में असरदार होता है.
- कान की गंदगी निकालने के लिए ग्लिसरिन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ग्लिसरिन से कान की ठोस गंदगी मुलायम हो जाती है और इसे निकालना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें – छोटी आंत खराब होने के क्या लक्षण हैं?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
4 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
5 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
5 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
7 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
8 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
9 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
12 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
12 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines