छोटी आंत खराब होने के क्या लक्षण हैं?

Chhoti Aant Kharab Hone Ke Lakshan: छोटी आंत अगर सही तरह से काम नहीं करती है या आंतों से जुड़ी कोई परेशानी होने लगती है तो शरीर पर एक नहीं बल्कि कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए किस तरह होती है इन लक्षणों की पहचान.

Chhoti Aant Kharab Hone Ke Lakshan
1 / 7
Chhoti Aant Kharab Hone Ke Lakshan

Small Intestine Problems Symptoms: छोटी आंत शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. छोटी आंत ही पोषक तत्वों को सोखती है और केमिकल्स को पचाने में मदद करती है. इससे खाना ब्रेक होकर प्रोटीन, फैट और कार्ब्स आदि में बंटता है. ऐसे में अगर छोटी आंत से जुड़ी कोई दिक्कत हो जाए तो शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होने लगता है. इसीलिए छोटी आंत खराब होने के लक्षणों को वक्त रहते पहचान लेना जरूरी है जिससे आंत की खराबी किसी गंभीर बीमारी या आंतों के कैंसर ( Small Intestine Cancer) में ना बदल जाए. यहां जानिए आंतें खराब होने पर किस-किस तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

लगातार दस्त होना

लगातार दस्त होना 2 / 7

छोटी आंत ठीक तरह से काम नहीं करती है तो लगातार दस्त की दिक्कत बनी रहती है. ऐसा खाना ना पच पाने के कारण होता है. यह आंतों के खराब होने का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

पेट में गैस रहती है

पेट में गैस रहती है 3 / 7

पेट में गैस होना और पेट का आयदिन फूलना आंत के ठीक तरह से काम ना करने के कारण हो सकता है. यह छोटी आंत में गंदे बैक्टीरिया के बहुत ज्यादा बढ़ने पर होता है.

पेट में दर्द रहता है

पेट में दर्द रहता है 4 / 7

आंतों के खराब होने पर पेट के निचले हिस्से में हर समय दर्द महसूस होता है. यह दर्द खाना खाने के बाद अक्सर भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

वजन कम होने लगता है

वजन कम होने लगता है 5 / 7

आंतों की खराबी में शरीर पोषक तत्वों को सही तरह से नहीं सोख पाता है. इससे तेजी से वजन कम होने लगता है और व्यक्ति को कुपोषण हो सकता है.

मल में खून नजर आना

मल में खून नजर आना 6 / 7

अगर टॉयलेट में फ्रेश होते हुए आपको अपने मल में खून नजर आ रहा है तो यह आंतों की दिक्कत की तरफ इशारा हो सकता है. आंतों के ठीक तरह से काम ना करने पर या आंतों का कैंसर हो जाने पर मल में खून नजर आने लगता है.

विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए

ये लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए 7 / 7

शरीर में अगर आंतो की खराबी के लक्षण दिखने लगे हैं तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. खासतौर से अगर इन लक्षणों के साथ ही आपको पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने लगे, बुखार चढ़ जाए और लगातार उल्टी हो रही हो तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन