Cooler Ki Smell Ka Solution: गर्मियों में राहत पाने के लिए कई घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे न सिर्फ एसी के मुकाबले ज्यादा बचत होती है, बल्कि गर्मी से राहत भी मिलती है. आज मार्केट में तरह-तरह के कूलर आ गए हैं, जिनका इस्तेमाल हो रहा है, इन्हीं में से एक है वह कूलर जिनमें पानी डाला जाता है, ताकि हवा ठंडी आए और रूम जल्दी ठंडा हो जाए. लेकिन इन कूलरों के इस्तेमाल में एक समस्या अक्सर लोगों को झेलनी पड़ती है, वो है पानी से गंदी बदबू आने की समस्या, मानों कुछ पानी में मर गया हो. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके इस गंदी बदबू से राहत पाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: गर्मी में इन गलतियों से फट सकता है घर का AC! जानिए कैसे करें बचाव और पाएं हर वक्त ठंडी हवा
कैसे पाएं कूलर की अजीब बदबू से राहत Gande Cooler Ki Safai Kaise Karein
अगर आपका कूलर भी बहुत बदबू करता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. इसमें
समय पर पानी बदलना Cooler Ka Pani Badbu
समय-समय पर कूलर का पानी बदलना बेहद जरूरी है, अक्सर लोग कई दिनों तक एक ही पानी को चलाते रहते हैं, जिस कारण उस पानी में तरह-तरह के बैक्टीरिया और फफूंदी पनपने लगते हैं. इन्हीं के कारण कूलर से गंदी बदबू आने लगती है, इसलिए आपको चाहिए कि आप हर 2-3 दिन में पानी बदलें.
विनेगर या नींबू दिलाएगा बदबू से छुटकारा Ghar Ke Cooler Ki Smell
कूलर की गंदी बदबू दूर करने के लिए जब आप सफाई करें, तो इस दौरान थोड़ा वाइट विनेगर यानी सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाकर कूलर की सफाई कर लें. इससे अंदर मौजूद सभी बैक्टीरिया और बदबू खत्म हो जाती है और साथ ही ताजी हवा आने लगती है.
कूलर को धूप में रखें Cooler Fresh Hawa Tips
कूलर से बदबू आना सामान्य है, लेकिन उस बदबू का नजरअंदाज करना सही नहीं है इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है. आपको चाहिए कि आप हफ्ते में एक दिन कुछ घंटों के लिए कूलर को साफ करके धूप में रख दें. धूप बैक्टीरिया और फंगस को खत्म कर देती है, जिससे बदबू खुद ब खुद कम हो जाती है.
कूलर के पैड्स को बदलें या धोएं Cooler Pads Kaise Saaf Kare
अगर कूलर के पैड्स पुराने और गंदे हो गए हैं तो उनमें से भी बदबू आने लगता है. इसलिए इन्हें समय-समय पर धोएं या जरूरत पड़ने पर नए पैड्स लगवाएं, ताकि सफाई बनी रहे और बदबू दूर रहे. ध्यान रखें कि साफ पैड्स से ठंडी और ताजी हवा मिलती है.
यह भी पढ़ें: गंदे कॉलेस्ट्रोल को धमनियों से निचोड़कर बाहर निकाल देंगे ये फूड्स, जानिए क्या खाने पर कम होगा Bad Cholesterol
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
2 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
18 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines