गर्मी में इन गलतियों से फट सकता है घर का AC! जानिए कैसे करें बचाव और पाएं हर वक्त ठंडी हवा

AC Blast: गर्मी आते ही एसी फटने के मामले बहुत सामने आते रहते हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर किस कारण एसी फट सकता है? आइए जानते हैं वजह और कैसे आप रूम को जल्दी और लंबे समय के लिए ठंडा रख सकते हैं.

AC Blast

किन कारणों से फट सकता है एसी? (Image: AI)

AC Kiu Blast Ho Jata Hai: गर्मी आते ही घरों में एसी का इस्तेमाल शुरू हो जाता है, ऐसे में कई खबरें भी सामने आने लगती हैं कि AC फटने से घर में आग लग गई. ऐसे मामले एक या दो नहीं बल्कि कई आते हैं और हर साल गर्मियों के मौसम में ये खतरा बना रहता है. एसी का फटना बहुत खतरनाक होता है, जिसमें कई बार लोगों की सोते-सोते मौत हो जाती है. लेकिन अक्सर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि आखिर एसी फटी क्यों हैं और कैसे हम इस तरह की स्थिति से बचाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे एसी को फटने से बचाएं?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों गर्मियों में फटने लगती है एसी AC Blast Causes

हर साल गर्मियों के दिनों में दिन व रात किसी न किसी इलाके के घर में आग लगने की खबर सामने आती ही रहती है, जिसका एक सबसे बड़ा कारण एसी का फटना है. इस घटना में कई बार ऐसा होता है कि घर के सदस्य रात को सो रहे होते है या फिर घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा अक्सर बढ़ जाता है. ऐसे में ये मालूम होना जरूरी है कि आखिर एसी फटता क्यों है? (Air Conditioner Blast).

  • एसी के फटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इनमें;
  • लगातार एसी का इस्तेमाल करने से कंप्रेसर गर्म हो जाता है, जो कि धमाके का कारण बन जाता है.
  • एसी में लगी तारों के गलने से भी शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
  • एसी की सर्विस न करवाने और लंबे वक्त तक चालने से भी इसमें ब्लास्ट हो सकता है.  

कैसे एसी को फटने से रोके? Air Conditioner Safety Tips

विज्ञापन

एसी को फटने से बचाने के लिए सावधानी और जागरूक होने की सबसे ज्यादा जरूरत है. आपको चाहिए कि आप एसी को पूरा दिन लगातार न चलाएं बल्कि जरूरत के हिसाब से चलाएं. अगर किसी तरह की खराबी का एहसास हो या कोई वायरिंग कटी दिखे तो तुरंत सर्विस करवाएं. वक्त पर एसी की सर्विस करवाना भी जरूरी होता है, क्योंकि गंदी और सर्विस की कमी के कारण कंप्रेसर पर भारी दबाव पड़ सकता है, जिससे एसी फट सकता है. साथ ही, कमरे के हिसाब से सही टन का एसी लगाना जरूरी होता है, ताकि कंप्रेसर को ज्यादा जोर न लगाना पड़े और उसकी लाइफ बनी रहे. इतना ही नहीं, एसी के साथ स्टेबलाइजर लगाना भी जरूरी होता है. यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव (fluctuation) से होने वाले नुकसान से कंप्रेसर और महंगे पीसीबी (PCB) की रक्षा करता है और उनकी उम्र बढ़ाता है.

 
कैसे करें रूम को जल्दी और लंबे वक्त तक ठंडा? Air Conditioner Cooling Kam Ho To Kya Kare

विज्ञापन
  • अगर आपको इस बात की समस्या रहती है कि आपका एसी जल्दी रूम को ठंडा नहीं करता है या फिर एसी बंद करते ही रूम गर्म हो जाता है, तो इसमें एसी की गलती नहीं है, बल्कि सही टिप्स का इस्तेमाल करने की देर है.
  • एसी का तापमान का ध्यान रखें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक कमरे के लिए 22-24 डिग्री सबसे सही है, कम करने से एसी के कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा और लाइफ छोटी हो सकती है और साथ ही बिजली खपत भी बढ़ सकती है.
  • एसी के साथ हल्की स्पीड में फैन (पंखा) चलाना एक स्मार्ट तरीका हो सकता है. ऐसा करने से पूरे कमरे में एसी की हवा फैलेगी और रूम जल्दी और लंबे वक्त तक ठंडा रहे.
  • एसी के फिल्टर साफ रखना भी जरूरी है, ताकि हवा साफ और ठंडी आए.
  • अगर आपका कमरा पूरी तरह बंद नहीं है तो एसी की कूलिंग काम नहीं करेगी, इसलिए रूम के दरवाजे और पर्दों को अच्छे से बंद रखें.
  • वक्त-वक्त पर सर्विस कराना भी जरूरी होता है, ताकि एसी में कोई गड़बड़ी हो तो वह मालूम चल जाए और रूम जल्दी ठंडा हो.

यह भी पढ़ें: हर पिता को सिखाने चाहिए बेटी को ये 5 काम, कोंफिडेंट और आत्मनिर्भर बनेगी लाडली

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ