How To Reduce Roof Heat: नौतपा शुरू होते ही गर्मी अपने चरम पर आ जाती है. यह इतना खतरनाक रूप ले लेती है कि घर के अंदर बिना AC के बैठना भी मुश्किल हो जाता है. नौतपा के दौरान घर की छत खासतौर से गर्म होने लगती है और घर को तंदूर बना देती है. ऐसे में जिन लोगों के घर में AC नहीं है उनकी दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं. अगर आप नौतपा से बचना चाहते हैं तो यहां जानिए नौतपा में छत को ठंडा रखने के लिए क्या किया जा सकता है. यहां सुझाए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे और आपको चिलचिलाती गर्मी से बचाएंगे.
यह भी पढ़ें – AC चलाने के ये 5 हैक्स जान लिए तो बिल्कुल नहीं लगेगी गर्मी, रात में आएगी चैन की नींद
नौतपा में छत को कैसे रखें ठंडा
छत पर पानी का छिड़काव
नौतपा में छत को ठंडा रखने के लिए रोजाना सुबह शाम और हो सके तो दोपहर में भी छत पर पानी का छिड़काव करें. आप बाल्टी या पाइप की मदद से अपनी छत धो सकते हैं. छत को पानी से धोने पर वह ठंडी रहती है और धूप के कहर से बचाती है.
सफेद पेंट या कूल रूफ कोटिंग
छत के ऊपर सफेद पेंट किया जा सकता है या फिर कूल रूफ कोटिंग लगाई जा सकती है. सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है जिससे छत इस धूप को नहीं सोखती और घर को भट्टी बनने से रोकती है.
गमले लगाना
छत पर अगर गमले लगे हों या बाल्कनी में गमले हों तो पौधे आस-पास की हवा को ठंडा रखते हैं. पौधे गर्म हवा को कम करने में भी मददगार साबित होंगे.
ग्रीन नेट का इस्तेमाल
घर की छत और बाल्कनी पर ग्रीन नेट लगाया जा सकता है. ग्रीन नेट के इस्तेमाल से सीधी धूप छत पर कम पड़ती है और घर के अंदर भी इससे ठंडक बनी रहती है.
जूट की बोरी या घास बिछाएं
छत पर जूट की बोरी या घास बिछाई जा सकती है. आप इनपर समय-समय पर पानी छिड़क सकते हैं. इनपर पानी छिड़कने से ये लंबे समय तक छत को ठंडा रखती हैं.
छत पर रिफ्लेक्टिव टाइल्स
छत पर रिफ्लेक्टिव टाइल्स लगवाई जा सकती है. यह तरीका थोड़ा खर्चीला जरूर है लेकिन इसका असर अच्छा दिखता है और छत ठंडी रहती है.
घर को कैसे रखें ठंडा
- सुबह और शाम के समय घर के खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें.
- दोपहर में पर्दे और खिड़कियां बंद कर दें.
- घर के अंदर सफेद या हल्के रंग के परदे लगाएं जिनसे ठंडक बनी रहती है.
- रात में फर्श पर हल्का पोछा लगाने पर फर्श ठंडा रहता है.
- एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें जिससे घर के अंदर की गर्मी बाहर निकले.
- बल्ब को बंद रखने की कोशिश करें ताकि गर्माहट कम हो.
- कूलर के सामने बर्फ रखने पर कमरा ठंडा रहता है.
यह भी पढ़ें – शरीर को ‘उबाल’ देने वाली गर्मी! क्या है Wet Bulb Limit, जिसके पार इंसान जिंदा नहीं रह सकता?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines