AC चलाने के ये 5 हैक्स जान लिए तो बिल्कुल नहीं लगेगी गर्मी, रात में आएगी चैन की नींद
AC Hacks For Summer: अगर आप भी AC की हवा में चैन से सोना चाहते हैं तो यहां जानिए कुछ बेस्ट AC हैक्स. इन हैक्स को आजमाएंगे तो ना लगेगी गर्मी और ना ही ठंड.

Summer AC Hacks: गर्मियों में रात के समय तेज गर्मी होने लगती है और उमस के कारण अच्छी नींद लेना मुश्किल हो जाता है. पूरी रात AC चलाने पर कमरा या तो ठंडा नहीं लगता या बहुत ज्यादा ठंडा लगने लगता है. ऐसे में AC चलाने के कुछ हैक्स पता हों तो बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है. यहां आपके लिए AC के कुछ हैक्स बताए जा रहे हैं जो कमरे को अच्छे से ठंडा भी करेंगे और आपको चैन की नींद भी आएगी.
AC का तापमान कितना रखें
2 / 6AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर रखें और धीमा पंखा चलाएं. इससे कमरे में चारों तरफ बराबर ठंडी हवा फैलती है.
टाइमर और स्लीप मोड का इस्तेमाल
3 / 6रातभर AC चलाने की जरूरत नहीं होती है. आप AC को स्लीप मोड पर रख सकते हैं. स्लीप मोड रात में धीरे-धीरे तापमान को एडजस्ट करता है जिससे ठंड नहीं लगती है.
सोने से पहले कमरे को बंद करना
4 / 6अगर कमरे के दरवाजे या खिड़कियां खुली रहेंगी तो गर्म हवा अंदर आती रहेगी. ऐसे में सोने से 15 से 20 मिनट पहले कमरा बंद कर दें.
तकिए और चादर को ठंडा करना
5 / 6तकिए के कवर और चादर को एक साफ प्लास्टिक बैग में पैक करें और इसे सोने से 15 से 20 मिनट पहले फ्रिज में रखें और फिर निकाल कर बिछा लें. इससे तकिए और चादर भी ठंडे रहते हैं.
गुनगुने पानी से नहाना
6 / 6शरीर की गर्माहट को कम करने के लिए ठंडे पानी में नहाना अच्छा लगता है, लेकिन गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर का तापमान ज्यादा तेजी से कम होता है.
यह भी पढ़ें – दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर हो इसके लिए इन 7 फूड्स को बना लीजिए डाइट का हिस्सा



















