Hair Care: सफेद बालों को करना है कम तो खाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, सिर पर नहीं दिखेगा एक भी White Hair

Hair Care Tips: क्या आप भी सफेद बालों को नेचुरल तरीके से ठीक करना चाहते हैं? आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें आप खा सकते हैं

सिर्फ खाने से वापस आएगा बालों का रंग. Image Source Freepik

सिर्फ खाने से वापस आएगा बालों का रंग. Image Source Freepik

Hair Care Tips: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें अपने बालों (Hair) की काफी ज्यादा चिंता रहती है. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे हैं, जो केमिकल प्रोडक्ट्स (Chemical Products) की मदद से अपने बालों की देखभाल करते हैं, जो कि बालों और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आज के समय में सफेद बाल (White Hairs) होना एक बहुत बड़ी और आम समस्या बन गई है, जो कि हर दूसरे व्यक्ति को हो रही है. जिसके चलते लोग दवाइयों और केमिकल प्रोडक्ट्स का अपने बालों पर उपयोग करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप रोजाना की डाइट (Diet) में कुछ चीजों को शामिल करके नेचुरल तरीके (Natural Remedy) से ही सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं डॉक्टर सेठी से कि आपको किन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए.

सफेद बालों के लिए इन चीजों का करें सेवन

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सफेद बालों से राहत पाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स और दवाइयों का सहारा लेते हैं, तो आज से ही इसे बंद कर दें. डॉक्टर सेठी के अनुसार, आप घर पर ही आराम से कुछ नेचुरल चीजों की मदद से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं.

आप अपनी रोजाना की डाइट में फिश, अंडा और डेरी उत्पादों का सेवन करें. इतना ही नहीं, बालों के लिए बी12 (Vitamin B12) बहुत ही जरूरी होता है, जिसके लिए आप पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और छोले का सेवन कर सकते हैं. ये आपके बालों के लिए बेहद लाभदायक होगा, जिससे आपके बाल नेचुरल तरीके से सफेद होना बंद कर देंगे.

नेचुरल चीजों के फायदे

इन नेचुरल उपायों को अपनाने से आपके बालों को सिर्फ सफेदी से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि बालों की जड़ें भी मजबूत होंगी और उनका गिरना भी कम होगा. इसके साथ ही, विटामिन (Vitamin And Protein) और प्रोटीन वाले आहार लेने से बालों में चमक आती है और वे घने व स्वस्थ दिखने लगते हैं. इसके अलावा, लंबे समय तक इन चीजों का सेवन करने से बालों का नेचुरल रंग बना रहता है और उम्र से पहले सफेद होने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ