News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mrunal Thakur Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स (Chemical Products) का सहारा लेते हैं, फिर भी कोई खास असर नजर नहीं आता. मार्केट में तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें लोग इस उम्मीद में खरीद लेते हैं कि कुछ ही दिनों में सुंदर और हेल्दी स्किन (Healthy And Glowing Skin) मिल जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नेचुरल स्किन केयर रूटीन को शेयर करते हैं? ऐसी ही एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), जिन्होंने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपनी ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) का सीक्रेट बताया है. तो आइए जानते हैं मृणाल के हेल्दी स्किन केयर के बारे में जिसे आप भी अपनाकर सुंदर और हेल्दी त्वचा पा सकते हैं.
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने वीडियो में बताया कि वह रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके बादाम का तेल (Almond Oil) लगाती हैं और हल्के हाथों से मसाज करती हैं. उनका मानना है कि इससे स्किन ग्लो करती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: कहीं आप भी तो गलत तरह से नहीं कर रहे मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल? जानिए Multani Mitti लगाने का सही तरीका
अगर आप चाहें तो मृणाल ठाकुर के इस नेचुरल तरीके (Natural Skin Care) को अपनाकर, हर रात सोने से पहले बादाम तेल से मसाज कर सकते हैं. इससे आप भी मृणाल ठाकुर जैसी सुंदर, ग्लोइंग और स्मूथ स्किन पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- एलोवेरा लगा लिया इस तरह तो मिल जाएगी कोरियाई लोगों जैसी मुलायम त्वचा, ग्लास स्किन पा लेंगे आप
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।