News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hair Care: आज के समय में बालों का झड़ना आम बात हो गई है. हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है. बहुत से लोग बालों के टूटने और झड़ने की वजह से डॉक्टर से लेकर घरेलू उपायों (Home Remedy) तक का सहारा लेते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं दवाईयों तक का लोग सहारा लेते हैं फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिखता. अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं और अपने बालों को सुंदर, लंबा और घना बनाना चाहते हैं, साथ ही बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं तो परेशान न हों. आइए जानते हैं हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) से कि कैसे आप अपने बालों की सही देखभाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair Care: आज ही ट्राई करें, बालों को सिल्की और घना बनाने वाला ये हेयर मास्क
बाल झड़ना (Hair Fall) रोकने के लिए जावेद हबीब ने एक आसान सा नुस्खा शेयर किया है. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का यह नुस्खा आजमाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को हल्का गीला करें. इसके बाद बालों में अच्छे से तेल लगाएं. ध्यान रहे बालों की मसाज बिल्कुल न करें. अगर आपके बाल लंबे हैं तो उन्हें कंघी कर लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर आप अपने बालों को साबुन, शैम्पू या फिर शिकाकाई किसी से भी धो सकते हैं. इस तरह हेयर वॉश (Hair Wash) करने से न तो आपके बाल टूटेंगे और न ही झड़ेंगे. इतना ही नहीं इसके साथ ही आपके बालों में खूबसूरती और मजबूती भी काफी ज्यादा बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- Hair Fall Reasons: हेयर लॉस से हैं परेशान? तो इन 4 आसान बदलावों से बचा सकते हैं बाल
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।