Pyaaz Cut Karte Wakt Ansu Nikalna: प्याज एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाना बनाने से लेकर सौंदर्य को सुधारने के लिए किया जाता है. लगभग हर सब्जी, दाल और सलाद में इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक आम समस्या है. कई लोग इससे बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, फिर भी राहत नहीं मिलती. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और वैज्ञानिक टिप्स अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- मच्छर सबसे ज्यादा किन लोगों को काटते हैं? कहीं आप भी तो मच्छर का पहला शिकार नहीं हैं
प्याज काटते समय आंखों में आंसू क्यों आते हैं?
जब प्याज को काटा जाता है तो उसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और एक गैस निकलती है. यह गैस आंखों तक पहुंचकर पानी के साथ मिलती है और हल्का एसिड बनाती है. इससे आंखों में जलन होती है और शरीर अपनी सेफ्टी के लिए आंसू निकालता है.
प्याज काटते समय आंसुओं से बचने के आसान टिप्स
- प्याज को पहले ठंडा करें- प्याज को काटने से 20 मिनट पहले फ्रिज में रख दें. ठंडा होने पर गैस कम मात्रा में निकलती है, जिससे आंखों में जलन कम होती है.
- तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल- कुंद चाकू प्याज को ज्यादा दबाता है, जिससे अधिक गैस निकलती है. तेज धार वाला चाकू प्याज को साफ-सुथरे तरीके से काटता है और आंसू कम आते हैं.
- एग्जॉस्ट फैन या चिमनी चालू रखें- किचन की चिमनी या एग्जॉस्ट फैन चलाने से गैस हवा के साथ बाहर निकल जाती है और आंखों तक कम पहुंचती है.
- जड़ वाला हिस्सा आखिर में काटें- प्याज की जड़ वाले हिस्से में आंसू लाने वाले तत्व सबसे ज्यादा होते हैं. इसलिए पहले बाकी हिस्सा काटें और जड़ को अंत में हटाएं.
- पानी के अंदर प्याज काटें- प्याज काटते समय पास में पानी से भरा बर्तन रखें या हल्के बहते पानी के पास काटें. इससे गैस का कुछ हिस्सा पानी में घुल सकता है.
- आंखों से दूरी बनाकर काटें- प्याज को चेहरे से थोड़ा दूर रखकर काटें. इससे गैस सीधे आंखों तक कम पहुंचेगी. वहीं, अगर आपको बहुत ज्यादा जलन होती है तो किचन गॉगल्स का इस्तेमाल करें.
क्या मुंह में ब्रेड या च्यूइंग गम रखने से फायदा होता है?
यह उपयोगी तरीका बताया जाता है, लेकिन इसे लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. इसलिए बेहतर है कि फ्रिज में प्याज ठंडा करना, तेज चाकू इस्तेमाल करना और अच्छी वेंटिलेशन जैसे टिप्स अपनाएं.
इसे भी पढ़ें-Interesting Facts: महीनों तक भूखे रह सकते हैं ये जानवर, आपको पता है क्या?
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
2 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
15 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
18 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
18 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
19 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
20 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
23 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines