बारिश का मौसम शुरू होते ही घर में नमी बढ़ जाती है. इसके साथ ही छोटे कीड़े-मकोड़े भी ज्यादा नजर आने लगते हैं. यही वजह है कि मानसून में कई घरों में छिपकलियां भी ज्यादा दिखाई दे सकती हैं. अगर आपके घर में भी छिपकलियां बार-बार नजर आ रही हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. वैसे तो छिपकली को भगाना आसान नहीं, क्योंकि यह घर के किसी भी कोने में अपना घर बना लेती हैं. इससे बचने के लिए प्याज के छिलके घर के उस हिस्सों पर रखे जा सकते हैं, जहां पर छिपकलियां आने का खतरा ज्यादा रहता है. बाकी इस लेख में बताए हैक आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Fake Vs Real: किचन में रखा लाल मिर्च पाउडर असली है या नकली? इन आसान टिप्स से तुरंत करें पहचान
लहसुन-प्याज का हैक क्या है?
छिपकलियों को तेज बदबू पसंद नहीं होने की बात आम तौर पर कही जाती है. ऐसे में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल एक घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जा सकता है.
कैसे करें?
सबसे पहले 2 से 3 लहसुन की कलियां और थोड़ा प्याज लें. फिर दोनों को हल्का कूट लें ताकि उनकी बदबू निकल सके. इसे एक छोटी कटोरी या खुले कंटेनर में रखें. साथ ही, उन जगहों पर रखें जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं जैसे खिड़की, दरवाजे या किचन के कोने आदि.
सिर्फ छिपकलियां नहीं, कीड़ों पर भी दें ध्यान
घर में छिपकलियां अक्सर छोटे कीड़े-मकोड़ों को खाने के लिए आती हैं. इसलिए अगर घर में मच्छर, मक्खियां और दूसरे कीड़े ज्यादा हैं तो उन्हें कम करने के लिए भी यह नुस्खा काम आता है.
किन बातों पर दें ध्यान
किचन में खाने की चीजें खुली न छोड़ें. साथ ही, कूड़ा समय पर बाहर करें और रात में जरूरी लाइट जलाकर न रखें. इससे घर में कीड़ों की मौजूदगी कम करने में मदद मिल सकती है.
खिड़की-दरवाजों के गैप को बंद करें
बारिश के मौसम में छिपकलियां बाहर से घर के अंदर आसानी से आ सकती हैं. इसलिए खिड़कियों पर जाली लगाएं और दरवाजों या दीवारों में मौजूद छोटे गैप को सील करें.
किचन का रखें खास ख्याल
अगर आप लहसुन-प्याज का यह नुस्खा अपना रहे हैं तो इसे खाने की चीजों से दूर रखें. इसकी अलग कटोरी बनाएं और ऐसी जगह रखें जहां पालतू जानवर आसानी से न पहुंच सकें. किसी भी तेज केमिकल को घरेलू खाने की चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल न करें.
मानसून में समस्या कैसे होगी कम
घर को सूखा रखें और खाने के टुकड़े इधर उधर न छोड़ें. रात में खिड़की-दरवाजे खुले रखने से बचें. अगर छिपकलियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाए तो मार्केट से मिलने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
13 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines