Fake Vs Real: किचन में रखा लाल मिर्च पाउडर असली है या नकली? इन आसान टिप्स से तुरंत करें पहचान

Red Chilli Powder: लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल हर व्यंजन को बनाने के लिए किया जाता है. इसलिए इसकी मिलावट का पता तुरंत करना चाहिए, कई बार इसमें रंग मिलाया जाता है. 

Red Chilli Powder

पानी का टेस्ट आएगा काम. Image Credit- Freepik and Ai

Fake Red Chilli Powder: लाल मिर्च पाउडर खाने का स्वाद और रंग दोनों बढ़ाता है. इसलिए मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा रहती है. हालांकि, बाजार में मिलने वाले कुछ मसालों में रंग, स्टार्च, आटा या सस्ती चीजों की मिलावट की जाती है. ऐसे में जरूरी है कि खरीदते समय और इसका इस्तेमाल से पहले इसकी क्वालिटी पर ध्यान दें. कई बार क्वालिटी अच्छी होने पर भी मिलावट का खतरा हो सकता है. इसलिए आप घर पर ही इसका टेस्ट करें और देखें कि क्या आपके किचन में लाल मिर्च असली या नहीं. इसके लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का टेस्ट आएगा काम 

इसका टेस्ट करने के लिए आपको पानी के गिलास की जरूरत पड़ेगी. एक गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें. इसे तुरंत घोलने के बजाय कुछ देर ऐसे ही रहने दें. अगर पाउडर का कोई हिस्सा अलग तरह से तैरता रहे या रंग उतरने लगे तो इसमें मिलावट हो सकती है. 

हाथ पर रगड़कर देखें

लाल मिर्च पाउडर को हाथों से भी देखा जा सकता है. हालांकि, यह आपको बहुत ही ध्यान से करना है, क्योंकि मिर्ची लगने जा खतरा रहता है. इसके लिए थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर उंगलियों के बीच हल्के से रगड़ें. अगर इसमें असामान्य रूप से चिकनापन महसूस हो या रंग हाथों पर जरूरत से ज्यादा गहरा चिपक जाए तो हो सकता है इसमें रंगों की मिलावट की गई है. 

विज्ञापन

रंग पर दें ध्यान

असली लाल मिर्च पाउडर का रंग आमतौर पर नेचुरल लाल से गहरा लाल होता है और उसमें मिर्च की अपनी खुशबू होती है. अगर पाउडर का रंग बहुत ज्यादा चमकीला नजर आए तो यकीनन इसमें मिलावट की गई है. ज्यादा लाल रंग हेल्थ के लिए भी खतरनाक हो सकता है. 

खुशबू से करें पहचान

यह थोड़ा मुश्किल टास्क है, क्योंकि हर किसी को सही पहचान हो जाए. यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. थोड़ा सा पाउडर हथेली पर लेकर उसकी खुशबू लें. अच्छी क्वालिटी वाली लाल मिर्च में मिर्च की खास तीखी खुशबू महसूस होती है. अगर पाउडर में कोई अजीब या केमिकल जैसी स्मेल आ रही है तो ध्यान दें. 

विज्ञापन

पैकेट और लेबल जरूर चेक करें

खुली लाल मिर्च खरीदने के बजाय अच्छी ब्रांड की पैक्ड मिर्च खरीदना बेहतर है. हालांकि, आपको पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर, सामग्री, पैकिंग की तारीख, एक्सपायरी या सारी जानकारी देखनी होगी. 

खरीदते समय किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी? 

  • आपको खुला हुआ पाउडर बिल्कुल भी नहीं खरीदना है. इसमें मिलावट हो सकती है और रंग मिलाया जा सकता है. 
  • खुले मसाले की जगह सीलबंद और भरोसेमंद पैक चुनें. इस्तेमाल करने से पहले पानी वाला टेस्ट जरूर करके देखें. 
  • इस बात पर भी ध्यान दें कि पैकेट की सील और लेबल सही हो. कई बार मसाले अंदर से खराब निकलते हैं.

इसे भी पढ़ें- बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ